मेरा भाई तू मेरी जान है...गाने के ये बोल जब भी कानों में पड़ते हैं, जिंदगी फ्लैशबैक में चली जाती है। दोस्तों संग पानी में नाव दौड़ाने से लेकर गली-मुहल्ले का क्रिकेट मैच और हॉस्टल में बिताए वो शानदार पल सबकुछ एक झटके में आंखों के सामने तैरने लगते हैं। मन तरो-ताजा हो जाता है और यारों संग यारी करने और बाइक पर बैठकर फिर यायावरी करने को जी मचल उठता है।
विज्ञापन
आखिर, दोस्ती का रिश्ता होता ही ऐसा है। यहां बंधन नहीं होते। कोई हिचक नहीं होती। मन की जेब कितनी भी भारी हो, दोस्त के पास बैठने भर से हल्की हो जाती है। यह वह रिश्ता है जिसे हम खुद कमाते हैं....और कहते हैं न, जिसके पास दोस्त हैं वो दुनिया का सबसे कामयाब और अमीर आदमी है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस के खास मौके पर हम आपके लिए लेकर आए हैं खास पेशकश। क्या हैं दोस्ती के चार वादे? दोस्तों संग कहां जाएं वीकेंड मनाने? कैसे करें दोस्त से दोस्ती का इजहार?....इस खास मौके पर पढ़िए अमर उजाला का खास पैकेज...