फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेग्नेंसी में कुछ भी खाने का मन क्यों करता है, क्या ये कोई बीमारी है?

Mon, 27 Jul 2020 05:04 AM IST
सोनू शर्मा बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मां बनना हर औरत का सपना होता है। गर्भधारण के बाद का अनुभव किसी भी महिला की जिंदगी का सबसे अच्छा अनुभव होता है। गर्भावस्था के नौ महीनों में उसकी जिंदगी में हर रोज एक नया बदलाव आता है। उसके पहनने-ओढ़ने के तरीके से लेकर खान-पान, उठना-बैठना सब कुछ बदल जाता है। उसे वो सब खाने की तलब होने लगती है जो शायद उसने पहले कभी ना खाया हो। आधी रात हो या सुबह, जिस समय जिस चीज की तलब हुई, बस उसी वक्त वो चीज हाजिर होनी चाहिए। आखिर ऐसा क्यों होता है? क्या दुनियाभर की महिलाएं गर्भावस्था में इसी दौर से गुजरती हैं?
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अक्सर अनुमान ये लगाया जाता है कि गर्भावस्था में होने वाली तलब महिला या भ्रूण की कुछ पोषण संबंधी जरूरतें पूरी कर रही हैं। गर्भावस्था यूं भी एक लंबी, थकाऊ और असुविधाजनक प्रक्रिया है। ऐसे में अगर कुछ मन चाहा खाने से मन को शांति मिलती है तो कोई हर्ज नहीं है। रिसर्च से पता चलता है कि गर्भावस्था में होने वाली तलब हरेक संस्कृति में भिन्न है। उदाहरण के लिए, गैर-अंग्रेज संस्कृति में अमेरिका और ब्रिटेन की महिलाओं जैसी तलब नहीं होती। इसी तरह जापान में गर्भवती महिलाओं को चावल की तलब ज्यादा होती है तो भारत में अक्सर प्रेगनेंट महिलाएं खट्टा खाने की मांग करती हैं। 
जिस देश में जैसे खान-पान का चलन होता है, ललक भी उन्हीं चीजों की होती है। मिसाल के लिए जिसने कभी गोल-गप्पे न खाए हों, उसे कभी भी गोल-गप्पे खाने का बड़ा तेज मन नहीं होगा। जानकारों का कहना है कि बहुत मन होने पर, खाने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं बल्कि गैर जरूरी वजन बढ़ जाता है और कई प्रकार की समस्याएं खड़ी हो जाती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रिसर्च बताती हैं कि कुछ महिलाओं को माहवारी शुरू होने से हफ्ते पहले चॉकलेट की क्रेविंग होने लगती है। अब ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि चॉकलेट खाने का मन होने से, क्या माहवारी से पहले किसी तरह के पोषक तत्व की कमी पूरी होती है या सिर्फ हार्मोन की वजह से ऐसा मन होता है। 

एक प्रयोग के दौरान किसी मनोवैज्ञानिक ने एक महिला को चॉकलेट खाने को कहा। अगली मर्तबा उस महिला को चॉकलेट की तलब होने लगी। वहीं दूसरी ओर उसे सफेद चॉकलेट खाने को दी गई, जिसे खाने के बाद उसकी चॉकलेट खाने की तलब शांत पड़ गई। इससे साफ जाहिर है कि डार्क चॉकलेट में शामिल कोकोआ चॉकलेट की तलब बढ़ाता है। ऐसा कोई पोषक तत्व नहीं है, जिसकी कमी पूरी करने के लिए शरीर उसकी मांग करता हो। रिसर्च में चॉकलेट और हार्मोन का भी कोई संबंध सामने नहीं आया है। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ये साबित हो चुका है कि किसी चीज को खाने की अचानक बहुत तेज इच्छा होना, पूरी तरह से मनोवैज्ञानिक और सांस्कृतिक प्रक्रिया है। शुरुआत धीरे-धीरे होती है। फिर वो तलब बन जाती है। किसी चीज को खाने का मन होना सामान्य बात है और उसे नियंत्रित करना भी थोड़ा मुश्किल है। अगर हम अपने दिल को समझा लें कि फलां खाना हमारी सेहत के लिए अच्छा नहीं है, तो हम खुद को रोक भी सकते हैं। अगर तब भी मुश्किल हो तो सिर्फ इतना ही खाएं कि उसकी तेज इच्छा शांत हो जाए। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
किसी चीज के लिए तलब बढ़ना सिर्फ समझ का फेर है। एक आम धारणा है कि गर्भावस्था में तरह-तरह की चीजें खाने का मन होता है। इसीलिए महिलाएं हर तरह की चीज खाना अपना अधिकार समझने लगती हैं। भारत में गर्भावस्था में खट्टा खाना सामान्य माना जाता है जबकि ऐसा सभी महिलाओं के साथ नहीं होता। अगर डॉक्टर ऐसा करने से मना करते हैं, तो महिलाएं खुद को रोकती भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
जानकारों का कहना है कि गर्भावस्था के दौरान महिलाएं अक्सर डिमांडिंग हो जाती हैं। उन्हें पति और परिवार का पूरा समर्थन भी मिलता है। जब परिवार और पति, उस महिला की मुराद पूरी कर देते हैं, तो मन को तसल्ली हो जाती है कि परिवार में उनकी परवाह करने वाले लोग हैं। गर्भावस्था में अजीब-अजीब चीजें खाने की तलब सिर्फ मनोवैज्ञानिक है और कुछ नहीं। जरूरी ये है कि इस दौरान आप ऐसी चीजें खाएं, जो मां और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद हों।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें