क्या है रूबेला और कैसे है फैलता?
रूबेला, वायरस से फैलने वाला रोग है। यह बीमारी एक इंसान से दूसरे इंसान में फैल सकती है। अगर कोई किसी भी तरह से संक्रमित मरीज के संपर्क में आता है तो यह बीमारी फैल जाती है। शारीरिक संपर्क, छींकने और मरीज का झूठा खाने से यह बीमारी फैलती है। इस बीमारी में तेज बुखार आता है और बुखार लंबे वक्त तक बना रहता है। रूबेला में शरीर में लाल चकते पड़ जाते हैं। पूरे शरीर में लाल दाने निकल जाते हैं। यह बीमारी बच्चों और गर्भवती महिलाओं को ज्यादा प्रभावित करती है।
रूबेला की बीमारी में शरीर में दर्द होने के साथ ही तेज बुखार और थकान महसूस होती है। कई बार मरीज चक्कर आने की वजह से बेहोश भी हो जाता है। इस बीमारी के ज्यादातर मामले गर्भवती महिलाओं और उनके बच्चों में ही देखे गए हैं।
क्या है चेचक की बीमारी और इसके लक्षण?
चेचक और खसरे की बीमारी में बच्चों के पूरे शरीर में लाल धब्बे पड़ जाते हैं। पूरे शरीर में छाले निकलने लगते हैं। यह बीमारी भी गर्भवती महिलाओं और बच्चों को ज्यादा प्रभावित करती है। रूबेला की तरह की चेचक भी संक्रामक बीमारी है। यह अगर घर में किसी एक बच्चे को हो गई तो दूसरे बच्चे के इस बीमारी से पीड़ित होने की पूरी संभावना रहती है। इस बीमारी को चिकनपॉक्स भी कहते हैं।
खांसी, छींकने, पेय और खाद्य पदार्थों के जरिए यह बीमारी दूसरे को फैलती है। इन बीमारियों को टिकाकरण के जरिए ही खत्म किया जा सकता है।
चेचक से बुरी तरह से पीड़ित अमेरिका!
लासेंट की हाल ही की रिपोर्ट बताती है कि अमेरिका चेचक की बीमारी से बुरी तरह से प्रभावित है। इस रिपोर्ट का कहना है कि भारत उन सात देशों में शामिल है जहां इस बीमारी के फैलने का खतरा सबसे ज्यादा बना हुआ है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत, जापान और चीन समेत कई देशों में ट्रैवल करने से यह बीमारी अमेरिका में फैल रही है। यह रिपोर्ट बताती है कि पिछले 25 सालों के मुकाबले साल 2019 अमेरिका में चेचक के मामले में सबसे बुरी स्थिति में है।