सब्जियों का राजा कहे जाने वाला 'आलू' हर घर के किचन में मौजूद होता है। ये शायद दुनिया की पहली ऐसी सब्जी है जिससे बहुत कुछ बनाया जा सकता है और अधिकतर चीजों के साथ मिलाया जा सकता है। क्या आप जानते हैं हाई ब्लड प्रेशर के लिए बीपी खराब नहीं होता। अगर आप भी इस बात को लेकर दुविधा में हैं कि हाई ब्लड प्रेशर में क्या खाएं और हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल कैसे करे तो इसका हल हम बताएंगे।
विज्ञापन
2 of 6
दरअसल, आलू सबसे ज्यादा कार्बोहाइड्रेट वाली सब्जी है, लेकिन एक सच यह भी है कि यह आपके आहार में शामिल होने वाली सबसे सेहतमंद सब्जी बन सकती है। आलू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, फाइबर, पोटैशियम, विटामिन बी, कॉपर, और आंखों की सेहत को अच्छा करने वाले तत्व भी होते हैं। आलू ब्लड प्रेशर लेवल को नियंत्रित करने में काफी मददगार है।
विज्ञापन
3 of 6
आलू को लेकर लोगों की कई धारणाएं बनी हुईं हैं लेकिन अगर इसके गुणों का लाभ उठाना है तो आलू से बनी चटपटी चीजों को छोड़ना होगा। आलू में सभी ट्रांस फैट से भरपूर होते हैं ओर ब्लड प्रेशर लेवल को तेजी से बढ़ाने का काम करते हैं। आप ताजा आलू का जूस पी सकते हैं। इसके लिए आलू को साफ करें और इसे ग्राइंड कर लें। इसके बाद पेस्ट को छान कर जूस निकाल लें। हो सके तो आलू को छिलके के साथ खाएं। हालांकि इस नुस्खे का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें। हर रंग के आलू को अपने आहार में शामिल करें।
4 of 6
डीके पब्लिकेशन हाउस की किताब 'हीलिंग फूड्स' के अनुसार, ''आलू में काफी अधिक मात्रा में क्लोरोजेनिक एसिड और एंथोसायनिन (Chlorogenic acid and Anthocyanins) कैमिकल होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार हैं। बैगनी रंग के आलू में मौजूद पोलिफेनोल नाम का तत्व भी काफी मददगार साबित होता है।
विज्ञापन
5 of 6
आपको बता दें कि, आलू पोटैशियम का भी अच्छा स्रोत हैं। ज्यादा पोटैशियम वाले आहार बीपी बढ़ाने में मददगार होते हैं। कम बीपी की शिकायत होने पर डाइट में आलू, चुकंदर, गाजर, संतरा और केले शामिल कर सकते हैं।