फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में भूलकर भी बच्चों को न खिलाएं ये चीजें, इम्यून सिस्टम पर पड़ता है बुरा असर 

Thu, 10 Dec 2020 03:21 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सर्दियों के मौसम में बच्चों के खान- पान का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pexels
सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो गई है। सर्दियों के मौसम में बच्चों के खान- पान का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। बच्चों का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है, जिस वजह से सर्दियों में ठंड की वजह से बच्चों के बीमार होने की संभावना अधिक रहती है। खान- पान में ध्यान रखने से बच्चों को बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सकता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे सर्दियों के मौसम में बच्चों को किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इन चीजों का सेवन करने से कई तरह की समस्याओं का खतरा रहता है। अगली स्लाइड्स में जानिए उन चीजों के बारे में जिनका सेवन सर्दियों के मौसम में बच्चों ने नहीं करना चाहिए...
विज्ञापन

2 of 5
सर्दियों के मौसम में बच्चों को अधिक तेल वाले खाना नहीं देना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
अधिक तेल वाले खाने से परहेज करें
  • सर्दियों के मौसम में बच्चों को अधिक तेल वाले खाना नहीं देना चाहिए। अधिक तेल वाले खाने का सेवन करने से बीमारियों का खतरा अधिक रहता है।
विज्ञापन

3 of 5
सर्दियों में बच्चों को कैंडिज के सेवन से परहेज करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
कैंडिज के सेवन से परहेज
  • सर्दियों में बच्चों को कैंडिज के सेवन से परहेज करना चाहिए। कैंडिज का सेवन करने से वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। सर्दियों में बच्चों को कोल्ड ड्रिंक, चॅाकलेट भी न खिलाएं।

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
मैयोनीज
  • मैयोनीज में हिस्टामाइन काफी मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को एलर्जी से लड़ने में मदद करता है, परंतु सर्दियों में शरीर में इसकी मात्रा बढ़ने की वजह से गले से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें टमाटर, एवोकाडो, बैंगन, छाछ और अचार में भी हिस्टामाइन काफी मात्रा में पाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सर्दियों के मौसम में बच्चों को अधिक मात्रा में डेयरी प्रोडक्ट्स नहीं देने चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram
डेयरी प्रोडक्ट्स 
  • सर्दियों के मौसम में बच्चों को अधिक मात्रा में डेयरी प्रोडक्ट्स नहीं देने चाहिए। इन चीजों का अधिक सेवन करने से बच्चों को कफ की समस्या हो सकती है। 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें