फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन घटाने के लिए आप क्या-क्या नहीं करते हैं

Sun, 06 Mar 2016 01:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला

सार

  • सही नींद ना लेने की वजह से भी वजन घटाने में दिक्कत आती है
  • हो सकता है आपका वजन घट रहा हो लेकिन फैले हुए कपड़े पहनने की वजह से समझ ना पा रहे हों कि कितना वजन घटा।
  • खाली पेट कसरत करने से कई तरह के नुकसान होते हैं और वजन नहीं घटता है
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वजन घटाने के लिए आप क्या-क्या नहीं करते हैं। घंटों जिम में पसीना बहाते हैं। कई सारी अपनी पंसदीदा चीजों को खाना छोड़ देते हैं जिन पर कभी भी जान देते थें। पिज्जा और बर्गर किसे नहीं पसंद लेकिन वजन घटाने के नाम पर आप ने इन्हें भी छोड़ दिया लेकिन वजन नहीं घटा। तो इसके पीछे वजह आपकी कुछ बातों को नजरअंदाज करना। जानिए वो कौन सी बातें हैं।
विज्ञापन


प्रोटीन सबसे जरुरी चीजों में से एक है। कई बार वजन घटाने के चक्कर में प्रोटीन की मात्रा अंजाने में कम हो जाती है, जोकि वजन घटाने के लिए बहुत जरुरी भूमिका निभाता है। सुबह का नाश्ता अगर कर रहे हैं तो इसे प्रोटीन से भरपूर बनाएं। 

हो सकता है कि आप सेहत और वजन को ध्यान में रखते हुए ही खा रहे हैं लेकिन शायद उसकी मात्रा पर ध्यान ना दे रहें हो। तो इस बात का भी ख्याल रखें कि कितना खा रहे हैं।
विज्ञापन


सारी कोशिशों के बाद भी अगर आपका वजन घट नहीं रहा है तो हो सकता है आप बहुत कम मात्रा में पानी पी रहे हैं। कई तरह के शोध में सामने आया है कि वजन घटाने में पानी जरुरी भूमिका निभाता है। खाने से पहले थोड़ा सा पानी पीने से बहुत ज्यादा खाने से बच जाते हैं। 

खाली पेट कसरत करने से कई तरह के नुकसान होते हैं और वजन नहीं घटता है। खाली पेट कसरत करने से आपकी फैट कम होने के बजाए ये मांस को घटाने लगता है। ऐसे में जरुरी है कि कसरत खाली पेट करने से बचें। इससे फैट कम होगा और वजन घटेगा।

सही नींद ना लेने की वजह से भी वजन घटाने में दिक्कत आती है।

हरी सब्जियों और फलों से भरपूर भोजन करें। कई बार डाइट के हिसाब से खाने के चक्कर में फलों और सब्जियों को अनजाने में कम कर देते हैं जिससे पोषण की मात्रा कम हो जाती है और वजन नहीं घटता।
विज्ञापन


हो सकता है आपका वजन घट रहा हो लेकिन फैले हुए कपड़े पहनने की वजह से समझ ना पा रहे हों कि कितना वजन घटा।

कुछ लोग सोच लेते हैं कि कसरत कर लेने भर से वजन कम हो जाएगा और बेहिसाब खाते हैं। यहीं वजह होती है सारी कोशिशों के बाद भी वजम ना घटने की।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें