फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा का तनाव कम करें

Sun, 06 Mar 2016 01:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला

सार

  • अपने लिए खुद के हिसाब से एक टाइम टेबल बनाएं और उसे फॉलो करें। 
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परीक्षाएं सिर पर हैं। अच्छा परफार्म करने का दबाव हर बच्चे के ऊपर है। ऐसे में तनाव होना लाजिमी है। ऐसे में अगर ये तनाव कंट्रोल ना करें तो इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। सही समय पर अगर तरीके अपना ली जाएं तो अच्छे नंबर लाने में मदद मिलेगा। परीक्षाओें के समय नींद ना पूरी हो रही हो या फिर सुबह उठने में दिक्कत हो रही है। हर समय थकावट बनी रहती हो, चीजें भूल जा रहे हैं, भूख ना लगें, सिर में दर्द रहे या फिर देखने में दिक्कत हो रही हो फिर चक्कर आ रहा हो तो ये सब परीक्षाओं का तनाव है। इस बात को समझना जरुरी है कि कब ज्यादा तनाव होता है। पढ़ाई के बीच-बीच में ब्रेक लेकर किसी अच्छे जोस्त के साथ थोड़ी देर बात कर लें। अपने साथी दोस्तों के साथ खुद की तुलना करने से बचें। उसने इतने चैप्टर पढ़ लिए और मेरे तो अभी यही चैप्टर ही नहीं हुआ। ये तरीके सबसे ज्यादा तनाव को बढ़ावा देते हैं।
विज्ञापन


अपने लिए खुद के हिसाब से एक टाइम टेबल बनाएं और उसे फॉलो करें। इस समय का खानपान सबसे अहम भूमिका निभाता है। सुबह का नाश्ता, खूब सारे फल और सब्जियों का सेवन तनाव से बचाएंगे और एकाग्रता बनाए रखने में मदद करता है। 8 घंटे की नींद तो इस समय में सबसे जरुरी है। अपनी पढ़ाई के बाद किताबे किनारे रखकर सो जाएं बजाए कि वहां भी पढ़ाई और परीक्षा के ख्यालों में खोए रहें। अपने टाइम टेबल में थोड़ी देर के लिए कसरत को भी शामिल करें। ये दिमाग को तनावमुक्त करने का सबसे असरदार तरीका है। अगर परीक्षा के समय पैनिक कर रहे हैं तो थोड़ी देर शांत बैठे और गहरी सांस ले। एक जरुरी बात परीक्षा के बाद कई लोग एक्जाम पेपर के बारे में चर्चा करते हैं। वास्तव में ये तरीका सही नहीं है। आपने जो लिख दिया अब उसे वापस जाकर सही नहीं कर सकते। बस बेवजह तनाव होगा। इससे बेहतर है कि पुराने पर चर्चा करके समय गंवाने से ज्यादा जरुरी है कि अगली परीक्षा की तैयारी करें।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें