फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े काम का अखरोट : नियमित सेवन से मौत का जोखिम कम, लंबी उम्र के लिए फायदेमंद

Sat, 21 Aug 2021 07:15 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, बोस्टन

सार

  • एक हफ्ते में 150 ग्राम या इससे ज्यादा अखरोट खाने से मौत का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है
  • वरिष्ठ शोधकर्ता ने बताया है कि हर हफ्ते महज कुछ मुट्ठी अखरोट खाने से उम्र लंबी करने में मदद मिलती है
विज्ञापन
अखरोट - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के नए अध्ययन में यह खुलासा हुआ है कि नियमित तौर पर अखरोट का सेवन करने से मृत्यु का जोखिम कम होता है और यह लंबी उम्र के लिए फायदेमंद है।

विज्ञापन


न्यूट्रिअंट्स पत्रिका में प्रकाशित शोध के अनुसार, हफ्ते में 150 ग्राम या इससे ज्यादा अखरोट खाने से मौत का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है। अमेरिका के हार्वर्ड टीएच चैन स्कूल आफ पब्लिक हेल्थ के वरिष्ठ शोधकर्ता यानपिंग ली ने बताया, हर हफ्ते महज कुछ मुट्ठी अखरोट खाने से उम्र लंबी करने में मदद मिलती है।

शोध के मुताबिक, हर हफ्ते पांच या उससे अधिक बार अखरोट के सेवन से मौत के खतरे को 14 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। साथ ही इसे खाने से हृदय रोग से मौत का खतरा 25 फीसद तक कम मिला। जबकि अखरोट नहीं खाने वालों की तुलना में इन लोगों की उम्र 1.3 वर्ष ज्यादा पाई गई। एजेंसी
विज्ञापन


20 वर्षों के शोध में निकला निष्कर्ष
यह निष्कर्ष 67 हजार महिलाओं और 26 हजार पुरुषों पर किए गए अध्ययन के आधार पर निकाला गया है। इसमें पाया गया कि जिन प्रतिभागियों ने अधिक मात्रा में अखरोट का सेवन किया, वे शारीरिक रूप से ज्यादा सक्रिय थे, उन लोगों की तुलना में जो इसका नियमित सेवन नहीं करते थे। यह अध्ययन वर्ष 1998 से लेकर 2018 तक किया गया था और इसमें शामिल लोगों की औसत उम्र 63 वर्ष थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें