फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तो छोड़ दो कुर्सी का लालच

Tue, 05 Mar 2013 02:12 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दिन में कितने घंटे कुर्सी पर बैठते हैं आप! अगर 11 घंटे से ज्यादा समय बैठकर बिताते हैं तो उठ जाइए। सेहत को दुरुस्त रखने के लिए कुर्सी का लालच छोड़ना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन


सिगरेट जैसा है कुर्सी का नशा
लंदन की लिसेस्टर यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के मुताबिक कुर्सी पर घंटों बैठे रहना कई बीमारियों की वजह है। शोध के दौरान सामने आए नतीजे तो यहां तक कहते हैं कि हमारी जीवनशैली में कुर्सी की भूमिका सिगरेट या किसी दूसरे नशे जितनी ही हानिकारक है।

घर से लेकर दफ्तर तक लोगों का ज्यादातर समय कुर्सी पर बैठकर ही बीतता है। बैठने का यह नया चलन हमारे शरीर को शिथिल बना देता है। इसका मतलब है कि आर्मचेयर, ऑफिस चेयर और सोफा जिंदगी के आराम से जुड़े यह सभी साधन सेहत के लिए खासे नुकसानदायक हैं।
विज्ञापन


कई रोगों की जड़ है कुर्सी
शोध की मानें तो घंटों तक कुर्सी पर बैठे रहने का ही नतीजा शुगर और ब्लड प्रेशर के बढ़ने का कारण बनता है। इस मामले में यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न सिडनी में की गई रिसर्च के नतीजे बताते हैं कि जो लोग एक दिन में चार घंटे से ज्यादा समय तक बैठे-बैठे बिताते हैं, उनमें कैंसर, हृदय रोग और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी के होने की संभावना ज्यादा होती है। प्रमुख शोधकर्ता एम्मा जॉर्ज के मुताबिक इस तरह की बीमारियों का सेहत से जुड़े दूसरे मुद्दों जैसे उम्र, बॉड़ी मास इंडेक्स और शारीरिक सक्रियता से कोई संबंध नहीं है।

आर्काइव्स ऑफ इंटरनल मेडीसिन में बीते साल प्रकाशित एक ऑस्ट्रेलियाई शोध के नतीजे भी इस संबंध की ओर इशारा करते हैं। रिसर्च में बताया गया था कि जो लोग एक दिन में 11 घंटे से ज्यादा समय बैठकर बिताते हैं, उनमें अगले तीन साल में मौत की आशंका 40 प्रतिशत बढ़ जाती है। हमारे शरीर की कई प्रक्रियाओं को नियमित रखने में मांसपेशियां बहुत अहम भूमिका निभाती हैं।

जब हम खड़े होते हैं या चलते हैं तो मांसपेशियों की गति से यह प्रक्रिया सुचारू रूप से चलती है। लेकिन ज्यादा समय तक बैठे रहने पर मांसपेशियों में गति नहीं होती, जो कई बीमारियों का कारण बनती है। अब अगर बीमारियों से बचना है तो हर 20 मिनट के बाद एक बार अपनी कुर्सी को आराम करने के लिए खाली छोड़ दीजिए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें