फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन घटाएं, फिटनेस बढ़ाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फिटनेस की सीढ़ी का पहला पायदान वजन पर नियंत्रण। यानी आपकी उम्र व लंबाई के अनुसार अगर वजन ज्यादा है तो कम करें और अगर कम है तो बढ़ाएं। इसके लिए एक्सरसाइजिंग के अलावा जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव कर सकते हैं, जिससे आप फिट रहें।
विज्ञापन


कैलकुलेट करें बीएमआर लेवल
बीएमआर यानी बैसल मेटाबॉलिक रेट। बीएमआर का मतलब है कि सांस लेने और पचाने जैसी शारीरिक गतिविधियों के लिए आपको कम से कम कितनी कैलोरी की जरूरत पड़ती है। तौ एक्सरसाइजिंग और डाइटिंग के दौरान बीएमआर की जानकारी जरूर रखें।

वेट लॉस प्रोग्राम
वेट कम करने के लिए व्यायाम से बेहतर विकल्प क्या हो सकता है। अगर आप भी वजन कम करने की सोच रहे हैं तो सुबह की सैर के अलावा वजन करने वाली कुछ खास एक्सरसाइज व योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना सकते हैं।
विज्ञापन


ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं
गर्मियों में वजन घटाना बाकी मौसम के हिसाब से आसान होता है। ऐसे में अगर आप कोल्ड ड्रिंक या सॉफ्ट ड्रिंक की जगह अधिक से अधिक पानी पिएं तो वर्कआउट का फायदा और भी बढ़ेगा ही, साथ ही कोल्ड ड्रिंक में मौजूद शर्करा की मात्रा भी अधिक नहीं होगी। हेवा एक्सरसाइज या डाइटिंग के दौरान एक घंटे में एक ग्लास पानी का सेवन फिटनेस का हिट फंडा है।

हेल्दी रखें डाइट
फिटनेस के लिए डाइट पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। आप डाइटिंग करें न करें, लेकिन अगर डाइट आपकी हेल्दी है तो कैलोरी संतुलित रहेगी ही। ऐसे में भोजन में प्रोटीन की चीजें अधिक लें और कार्बोहाइड्रेट सीमित मात्रा में लें। इससे चर्बी तेजी से घटेगी। साथ ही फाइबर युक्त फलों व सब्जियों का अधिक से अधिक सेवन करें। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें