डोले बनाने की चाहत में अगर आप आजकल जमकर बदन तोड़ कसरत करते हैं तो आपके लिए हमारे पास बहुत काम की जानकारी है।
मसल्स बढ़ाने और बड़े-बड़े डोले बनाने के चक्कर में कई बार आप कई मुसीबतों को न्यौता दे देते हैं। जानिए, इनके बारे में।
सेक्स क्षमता घटना
आपके शरीर में एडरनल ग्लैंड में स्थित नैचुरल अनाबोलिक हार्मोन मसल्स बनाने में मदद करता है। कसरत अगर जरूरत से ज्यादा करें तो एडरनल ग्लैंड पर दबाव पड़ता है जिसकी वजह से शरीर में सेक्स हार्मोन टेस्टोस्टेरोन का स्तर घटा है और सेक्स क्षमता प्रभावित होती है।
त्वचा संबंधी समस्याएं
बहुत अधिक कसरत से स्ट्रेच मार्क और टिशू में सूजन जैसी दिक्कत तो हो ही सकती हैं बल्कि मुंहासों का भी रिस्क है। २०१२ में डर्मोटोलॉजी जर्नल में प्रकाशित शोध की मानें तो कसरत के दौरान लिया जाने वाला 'वे प्रोटीन' मुंहासे बढ़ा सकता है।
आकर्षण भी घट सकता है
हॉवर्ड मेडिकल स्कूल के शोध की मानें तो महिलाओं को बहुत बड़े डोले वाले पुरुषों के बजाय सामान्य मसल्स वाले फिट पुरुष अधिक पसंद आते हैं।
किडनी से जुड़ी दिक्कत
मसल्स बनाने के चक्कर में अगर आप बहुत अधिक स्ट्रेंथ ट्रेनिंग कसरत करते हैं तो इससे डीहाइड्रेशन हो सकता है। लगातार कई समय तक अगर हम आवश्यकता से अधिक कसरत करते हैं तो डीहाइड्रेशन का प्रभाव किडनी पर भी पड़ सकता है।
दिल के रोग
कई शोधों में यह माना जाता है कि अधिकतर वेटलिफ्टर को लो ब्लड प्रेशर की समस्या सामान्य लोगों की अपेक्षा अधिक होती है। औसे में दिल के रोगों से बचने के लिए मसल्स बनाने के चक्कर में कसरत की अति न करें।