फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा बीमारी फैला रहे कबूतर, आप भी रहें सावधान वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

Thu, 05 Dec 2019 11:18 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
pigeon
हमलोगों में से बहुत से लोग अपने घरों की छतों पर, आंगन में या चौराहों पर कबूतरों को दाना डालते हैं। शांति का प्रतीक माना जाने वाला पक्षी कबूतर यूं तो किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता, लेकिन घरों में इसकी आवाजाही से हमारे स्वास्थ्य को काफी बड़ा नुकसान हो सकता है। कबूतरों के बीट, पंख आदि से आपको जानलेवा बीमारियां भी हो सकती है। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से:

विज्ञापन

2 of 7
कबूतर - फोटो : Pixabay
कबूतरों पर हुए शोध में यह बात सामने आई है कि जिसकी बीट और पंख मानव स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक है। चिकित्सकों के अनुसार, कबूतरों के बीट और पंख आपको बीमार बना सकते हैं। उनकी बीट से होने वाले इंफेक्शन से आपके फेफड़ों को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में आपके घरों में कबूतरों की आवाजाही बीमारियों को दावत देने जैसा है।
विज्ञापन

3 of 7
कबूतर जहां अक्सर बैठते हैं, वहीं बीट भी करते हैं और ये जहां बीट करते हैं, दुबारा उन्हीं जगहों पर बैठना पसंद करते हैं। इसलिए, कबूतरों के जमावड़े वाली जगह पर दुर्गंध भी होती है। कबूतरों की बीट सूखने पर यह चूड़ होकर पाउडर जैसा हो जाता है और पंख फड़फड़ाने और उड़ने से ये पाउडर हवा में उड़ते हैं और फिर हमारे सांस लेने के दौरान ये हमारे अंदर पहुंच जाते हैं।

4 of 7
कबूतरों पर शोध में खुलासा हुआ है कि हमारी सांसों के जरिए कबूतरों की बीट हमारे फेफड़ों तक पहुंच जाती है, जिससे हमें लंग्स की बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। इन खतरों के बारे में हमें पता भी नहीं चल पाता है। घरों में एयर कंडीशन(एसी) के आसपास अक्सर कबूतर घोंसला बना लेते हैं। ऐसे में यह खतरा और बढ़ जाता है।
विज्ञापन

5 of 7
इस संबंध में हुए शोध के अनुसार, एक कबूतर एक साल में 11.5 किलो बीट करता है। कबूतरों की बीट सूखने के बाद उसमें परजीवी पनपने लगते हैं, जो हवा में घुलकर संक्रमण फैलाते हैं। डॉक्टरों के अनुसार, इस संक्रमण की वजह से शरीर में एलर्जी, सांस लेने में तकलीफ, फेफड़ों में इन्फेक्शन जैसी बीमारियां हो सकती है। वहीं, इससे फंगल इंफेक्शन वाली बीमारियां भी हो सकती है।
विज्ञापन

6 of 7
कबूतर
डॉक्टरों के अनुसार, कबूतर के बीट और पंख से होने वाली बीमारियां ज्यादातर फेफड़ों से ही जुड़ी होती है, जिसे हाइपर सेंसिटिविटी न्यूमोनाइटिस कहा जाता है। इस बीमारी में लंग्स का एलर्जिक रिएक्शन होता है। यह बेहद खतरनाक होता है। शुरुआत में इसका पता न चलने पर यह बीमारी गंभीर अवस्था में पहुंच सकती है और पीड़ित को सांस लेने में बहुत परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डॉक्टरों के मुताबिक, हाइपर सेंसिटिविटी न्यूमोनाइटिस में पीड़ित को खांसी हो सकती है, जोड़ों में दर्द रहने लगता है और फेफड़ों को हवा से आॅक्सीजन खींच पाने में भी दिक्कत हो सकती है। समय रहते पता न चले तो यह जानलेवा भी हो सकता है। डॉक्टर, घरों में कबूतरों का जमावड़ा न होने देने की सलाह देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें