पॉलीटेट्राफ्लूरोएथिलिन को आम तौर पर टेफ्लॉन कहा जाता है। इसको PFOA(perfluorooctanoic acid)के इस्तेमाल से बनाया जाता है, जो एक जहरीला प्रदूषक है। इसका संबंध थायरॉइड डिसऑर्डर, क्रोनिक किडनी डिजीज, लिवर डिजीज और भी कई बीमारियों से पाया गया है। इस वजह से टेफ्लॉन के निर्माण में PFOA के दूसरे केमिकल GenX का इस्तेमाल होने लगा। अब कई नॉन-स्टिक बर्तनों के पैक में PFOA-फ्री इसीलिए लिखा होता है। लेकिन दूसरे केमिकल के भी जहरीले होने की आशंका है, जिस पर और रिसर्च होने की जरूरत है।