दुनिया के कई देशों में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन एक ऐसा भी देश है, जो अपने प्रयासों से इस महामारी पर विजय हासिल करता दिख रहा है। कोरोना महामारी पर यह उपलब्धि हासिल करने वाला देश है- ताइवान। इस देश में पिछले 200 दिनों से कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। ताइवान में आखिरी कोरोना केस 12 अप्रैल को सामने आया था और उसके बाद से देशभर में इस महामारी की कोई दूसरी लहर देखने को नहीं मिली है। करीब 2.30 करोड़ आबादी वाले इस देश ने कोरोना महामारी पर नियंत्रण पाने के लिए आखिर ऐसा क्या किया, यह जानने को कई देश उत्सुक हैं।