कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। मंगलवार को 77 नए कोरोना संक्रमित मिले। जबकि एसआरएन अस्पताल में एक संक्रमित महिला की मौत हो गई। महिला गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थीं। इन्हें सोमवार को ही भर्ती कराया गया था।
कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या 163 रही। 6514 लोगों की जांच की गई। संक्रमितों में उत्तर मध्य रेलवे के सेक्शन अफसर, कांस्टेबल सीआरपीएफ, हाईकोर्ट के रेवेन्यू अफसर, एनसीआर के चीफ वेजिलेंस अफसर, रेलवे के असिस्टेंट इंजीनियर, सीएचसी कौंधियारा के मेडिकल अफसर समेत अन्य लोग शामिल हैं। कोरोना से बचाव के लिए मंगलवार को 39,271 लोगों ने टीका लगवाया। इसमें 15 से 17 साल की उम्र के किशोरों की संख्या 11742 रही। प्रीकॉशन डोज लेने वालों में 196 हेल्थ वर्कर, 513 फ्रंट लाइन वर्कर और 60 साल से अधिक उम्र के 372 लोग शामिल रहे। संवाद