फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, कैसे बढ़ सकती है शरीर की लंबाई, रूटीन में क्या खाएं, क्या करें और क्या न करें

Fri, 23 Feb 2018 10:31 AM IST
नीलम शुक्ला
विज्ञापन
height
विज्ञापन
अगर बच्चे के माता-पिता की लंबाई अच्छी होने के बाद भी बच्चे की लंबाई कम है, तो इसका कारण उसके आहार में पोषक तत्वों की कमी हो सकता है। पोषक तत्वों की कमी से न सिर्फ कद, बल्कि पूरे शरीर का विकास प्रभावित होता है। दरअसल, कभी-कभी हमारा शरीर ग्रोथ हार्मोन को बहुत ही कम मात्रा में रिलीज करता है। जिसका असर व्यक्ति के शारीरिक विकास पर पड़ता है। ऐसे में स्वस्थ और संतुलित आहार में प्रोटीन, जरूरी फैट, विटामिन्स, कॉम्प्‍लेक्स कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, जिंक, मैग्नीशियम और फासफोरस जैसे पोषक तत्व ग्रोथ हार्मोन को बढ़ाने में फायदेमंद होते हैं, जिससे हमारी लंबाई भी बढ़ती है।
विज्ञापन


संतुलित आहार लेने से हमारे शरीर के प्रत्येक अंग अपनी क्रिया ठीक से करते हैं, इसलिए खाने में पोषक आहार जरूर शामिल करें। बादाम और मूंगफली जैसे नट्स तथा सेब, केले जैसे फल भी आपकी लंबाई बढ़ाने में मददगार होते हैं। कार्बोनेटेड पेय, संतृप्त वसा और अधिक चीनी लेने से परहेज करें, क्योंकि ये आपकी लंबाई पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। 

लंबाई बढ़ाने के लिए विटामिन डी भी जरूरी है, इससे हड्डियों के विकास में मदद मिलती है और कद अपने आप बढ़ने लगता है। प्राकृतिक तरीके से विटामिन डी लेने के लिए सुबह-सुबह कुछ समय सूरज की रोशनी में बैठना जरूरी है। हल्की धूप निकलने के बाद सुबह के समय थोड़ा टहलें, दौड़ें या जॉगिंग करें। इसके अलावा, दूध, पनीर, अंडे और मछली से भी विटामिन डी प्राप्त किया जा सकता है। 
विज्ञापन

खानपान के साथ-साथ पर्याप्त नींद भी जरूरी है। ग्रोइंग एज में बच्चों के लिए पर्याप्त नींद जरूरी है। इससे उनके शरीर का विकास तेजी से होता है। आठ से नौ घंटे की नींद लेने से पीयूष ग्रंथि अधिक सक्रिय हो जाती है और इससे शरीर के कद को बढ़ाने में काफी मदद मिलती है। पर्याप्त नींद लेने से लंबाई को नियंत्रण करने वाले हार्मोंस की वृद्धि होती है। इसके अलावा शरीर के विकास में यह भी ज्यादा मायने रखता है कि आपके सोने की मुद्रा क्या है? लंबाई बढ़ाने के लिए बिना तकिए के पीठ के बल सीधे लेटें। यह रीढ़ की हड्डियों के लिए सबसे अच्छी मुद्रा है। 

उठने-बैठने और चलने का सही तरीका भी लंबाई बढ़ाने में जरूरी है। सिर और गर्दन झुकाकर चलने, खड़े रहने से लंबाई पर बुरा प्रभाव पड़ता है। यह न केवल आपकी रीढ़ की हड्डी को बाहर की ओर झुका देता है, बल्कि लंबाई को कम करता है। कहने का मतलब यह है कि आप अपने बॉडी पोस्चर पर भी ध्यान दें, जैसे कि बिना झुकाव के सिर, गर्दन और कमर सीधी होनी चाहिए। उचित आसन में रहने से आपकी मांसपेशियों को आराम मिलता है और लंबाई बढ़ती है। 

योग से बढ़ सकता है कद

योगाचार्य डॉ. दीपक झा कहते हैं कि लंबाई बढ़ाने के लिए योगासन करें। इससे शरीर की मांसपेशियों में खिंचाव आता है। प्रतिदिन योग करने से लंबाई बढ़ाई जा सकती है। लंबाई बढ़ाने के योग में ताड़ासन और भुजंगासन करने से फायदा मिलता है। 

साथ ही सूर्य नमस्कार, पश्चिमोत्तानासन, त्रिकोणासन और चक्रासन आदि करने से लंबाई बढ़ने में मदद मिलती है। अगर छोटे बच्चे और किशोर इनका नियमित अभ्यास करें, तो वे अपनी लंबाई बढ़ा सकते है। आसन करने से स्नायु सक्रिय होकर विस्तृत होते हैं, इसलिए यह कद बढ़ाने में सहायक होता है। 
विज्ञापन

एक्सरसाइज से भी लाभ

योग और एक्सरसाइज भी शरीर के सभी हिस्‍सों को ऊर्जा प्रदान कर शरीर के तनाव को कम करता है और कद को बढ़ता है। नियमित एक्सरसाइज करने से हमारे शरीर की नसें उत्तेजित होती हैं, जिनका सीधा संबंध हमारी पीयूष ग्रंथि से होता है। यह ग्रंथि एचजीएच (लंबाई बढ़ाने वाले हार्मोन) को रिलीज करती है। कई प्रकार की योग मुद्राएं हैं, जो कद को बढ़ाने में आपकी मदद करती हैं जैसे सूर्य नमस्कार। इसके बारह आसनों को करने से शरीर निरोग और स्‍वस्‍थ रहता है और लंबाई बढ़ती है। 

इसी तरह ताड़ासन, पश्चिमोत्तानासन, भुजंगासन आदि करने से भी लंबाई बढ़ती है। ताड़ासन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर सीधे खड़े हो जाएं। अपने दोनों पैर को आपस में मिलाकर और दोनों हथेलियों को अपने बगल में रखें। फिर पूरे शरीर को स्थिर रखें और दोनों पैरों पर अपने शरीर का वजन सामान रखें। अब दोनों हथेलियों की अंगुलियों को मिलाकर सिर के ऊपर ले जाएं। हथेलियों सीधी रखें, फिर सांस भरते हुए अपने हाथों को ऊपर की ओर खींचें। इसके साथ ही पैरों की एड़ी को भी ऊपर उठाएं और पैरों की अंगुलियों पर शरीर का संतुलन बनाए रखिए। इस स्थिति में कुछ देर रहें। कुछ देर रुकने के बाद सांस छोड़ते हुए हाथों को वापस सिर के ऊपर ले आएं। इस आसन को प्रतिदिन 10-12 बार करें।

साइकलिंग, स्वीमिंग और रस्सी कूदना जैसे व्यायाम करें, जिससे पूरे शरीर की कसरत हो।  लटकने से भी हाइट बढ़ने में मदद मिलती है। इसी तरह टेबल स्ट्रेच एक्सरसाइज भी लंबाई बढ़ाने का एक प्रभावी तरीका है। स्वीमिंग आपको फुल बॉडी वर्कआउट देता है और साथ ही फुल बॉडी स्ट्रेच होता है, जिससे हाइट बढ़ने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें