फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने के लिए इन चीजों करें डाइट में शामिल, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर

Mon, 10 Aug 2020 04:15 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
डायबिटीज की समस्या ब्लड शुगर लेवल के बढ़ने की वजह से होती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
डायबिटीज की समस्या ब्लड शुगर लेवल के बढ़ने की वजह से होती है। डायबिटीज की समस्या में खान-पान का विशेष ध्यान रखना होता है। डायबिटीज के मरीजों को उन चीजों को ही अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए, जिनके सेवन से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहे। आज के समय में गलत खान-पान की आदतों और बदलती लाइफस्टाइल की वजह से डायबिटीज की समस्या काफी बढ़ने लगी है।

डायबिटीज की समस्या में खान-पान का ध्यान न रखने की वजह से स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ने लगता है। आज हम आपको बताएंगे ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने के लिए डाइट में किन चीजों का शामिल करना चाहिए। इन चीजों को डाइट में शामिल करने से आप बीमारियों से दूर रह सकते हैं। आइए जानते हैं ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने के लिए किन चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए...
विज्ञापन

2 of 5
ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने के लिए साबुत अनाज को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
साबुत अनाज को करें डाइट में शामिल
  • ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने के लिए साबुत अनाज को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। साबुत अनाज स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। साबुत अनाज में फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है जो शरीर को सेहतमंद बनाने में सहायक होता है। डायबिटीज के मरीजों को साबुत अनाज का सेवन अवश्य करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
डायबिटीज के मरीजों को खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
फल और सब्जियों को करें डाइट में शामिल
  • फल और सब्जियां स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती हैं। ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने के लिए कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए, जैसे- सेब, संतरा, ब्रोकोली, इत्यादि। डायबिटीज के मरीजों को खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

4 of 5
नट्स का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
नट्स
  • नट्स का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। डायबिटीज के मरीजों को नट्स- बादाम, काजू और मूंगफली को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। नट्स में विटामिन ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड और मैग्नीशियम काफी मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दलिया स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दलिया
  • दलिया का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। दलिया स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने के लिए दलिया को अपनी डाइट में शामिल करें। 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें