फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉर्निंग वॉक करने से रहेंगे स्वस्थ और फिट, बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

Mon, 10 Aug 2020 02:59 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
मॉर्निंग वॉक करने से शरीर स्वस्थ रहता है और बीमारियों से छुटकारा मिलता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
मॉर्निंग वॉक करने से शरीर स्वस्थ रहता है और बीमारियों से छुटकारा मिलता है। रोजाना कुछ देर मॅार्निंग वॅाक करने से बॅाडी फिट रहती है। आज के समय में स्वस्थ रहने के लिए लोग कई तरहों के उपाय करते हैं। आप नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक करके भी अपने आप को स्वस्थ रख सकते हैं। आज के समय में कई बीमारियों का खतरा रहता है, इन बीमारियों से बचे रहने और छुटकारा पाने के लिए रोजाना मॉर्निंग वॉक करनी चाहिए। मॉर्निंग वॉक करने से बॅाडी की कसरत हो जाती है और दिन भर ताजगी का अनुभव होता है। आज हम आपको मॉर्निंग वॉक के फायदे बताने जा रहे हैं..
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
मॉर्निंग वॉक करने से हड्डियों और मांसपेशियों को फायदा होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
हड्डियों और मांसपेशियों के लिए फायदेमंद
  • मॉर्निंग वॉक करने से हड्डियों और मांसपेशियों को फायदा होता है। रोजाना मॉर्निंग वॉक करने से जोड़ों के दर्द और अकड़न से छुटकारा मिलता है। ऑस्टियोपोरोसिस के मरीजों को रोजाना मॉर्निंग वॉक करनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 8
रोजाना मॉर्निंग वॉक करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहेगा
  • रोजाना मॉर्निंग वॉक करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। डायबिटीज के मरीजों को रोजाना मॉर्निंग वॉक करनी चाहिए। आज के समय में गलत खान-पान की आदतों और बदलती लाइफस्टाइल की वजह से डायबिटीज की समस्या आम होने लगी है। रोजाना मॉर्निंग वॉक करने से डायबिटीज की समस्या से बचा जा सकता है।

4 of 8
रोजाना मॉर्निंग वॉक करने से याददाशत भी मजबूत होती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
याददाशत मजबूत होती है
  • रोजाना मॉर्निंग वॉक करने से याददाशत भी मजबूत होती है। नियमित रूप से सैर करने से मस्तिष्क को पर्यापत ऑक्सीजन मिलती है और शरीर में खून का संचार सही तरीके से होता है।
विज्ञापन

5 of 8
रोजाना मॉर्निंग वॉक करने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इम्यून सिस्टम होता है मजबूत
  • रोजाना मॉर्निंग वॉक करने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। सुबह के समय सैर करने से शरीर में खून का संचार सही तरीके से होता है, जिससे शरीर स्वस्थ रहता है। नियमित रूप से 30 मिनट मॉर्निंग वॉक करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
विज्ञापन

6 of 8
रोजाना मॉर्निंग वॉक करने से फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ जाती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
फेफड़ों के लिए फायदेमंद
  • मॉर्निंग वॉक करने से फेफड़ों को भी फायदा होता है। रोजाना मॉर्निंग वॉक करने से फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ जाती है और सांस से संबंधित समस्याओं में भी राहत मिलती है। रोजाना मॉर्निंग वॉक करने से दिनभर ताजगी का अनुभव होता है।
विज्ञापन

7 of 8
रोजाना मॉर्निंग वॉक करने से मानसिक तनाव दूर होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मानसिक तनाव दूर होता है
  • मानसिक तनाव की वजह से स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ने लगता है। तनाव की वजह से शारीरिक और मानसिक समस्याएं होने का खतरा रहता है। रोजाना मॉर्निंग वॉक करने से मानसिक तनाव दूर होता है। नियमित रूप से सुबह के समय सैर करने से मस्तिष्क में खून का संचालन सही तरीके से होता है और मूड भी अच्छा रहता है।
विज्ञापन

8 of 8
नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक करने से पैरों, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों को टोन किया जा सकता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
बॅाडी को टोन करने का सबसे अच्छा विकल्प
  • नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक करने से पैरों, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों को टोन किया जा सकता है। एक्सरसाइज किए बिना बॅाडी को टोन करने का ये सबसे अच्छा विकल्प है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें