शरीर की बेहतर कार्यप्रणाली के लिए हार्मोन्स का संतुलित रहना बहुत आवश्यक माना जाता है। हार्मोन ऐसे रसायन होते हैं जो रक्त के माध्यम से अंगों, त्वचा, मांसपेशियों और अन्य ऊतकों तक संदेश पहुंचाकर शरीर में विभिन्न कार्यों का समन्वय बनाए रखने में मदद करते हैं। ये संकेत आपके शरीर को बताते हैं कि क्या करना है और कब करना है? हार्मोन्स में होने वाली समस्या के कारण सामान्य कामकाज प्रभावित हो सकता है।
महिला और पुरुष दोनों में हार्मोन असंतुलन के कारण अलग-अलग तरह की समस्या होने का खतरा हो सकता है। यही कारण है कि सभी लोगों को इस समस्या से बचाव के लिए निरंतर प्रयास करते रहने चाहिए।
हार्मोन और अधिकांश ऊतक (मुख्य रूप से ग्रंथियां) जो उन्हें बनाते और रिलीज करते हैं, आपके अंतःस्रावी तंत्र के लिए आवश्यक होते हैं। हार्मोन कई अलग-अलग शारीरिक प्रक्रियाओं को नियंत्रित करते हैं, जैसे मेटाबॉलिज्म, होमोस्टैसिस (आंतरिक संतुलन), शारीरिक विकास, यौन क्रिया, प्रजनन, नींद-जागने का चक्र आदि। सभी लोगों को निरंतर ऐसे उपाय करते रहने चाहिए जिससे इस तरह के असंतुलन को ठीक किया जा सके। आइए ऐसे ही उपायों के बारे में जानते हैं।