फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में इन चीजों को करें शामिल, बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

Mon, 23 Nov 2020 09:30 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
स्वस्थ रहने के लिए लिवर का ध्यान रखना बहुत जरूरी है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
स्वस्थ रहने के लिए लिवर का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। लिवर के सही तरीके से काम नहीं करने पर कई तरहों की बीमारियां हो सकती हैं। लिवर के ठीक से काम नहीं करने पर फैटी लिवर, लिवर इंफेक्शन, हेपेटाइटिस, आदि बीमारियां हो सकती हैं। गलत खान-पान की आदतों की वजह से लिवर ठीक तरीके से काम नहीं करता है, जिस वजह से बीमारियों का खतरा रहता है। आज हम आपको बताएंगे लिवर को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए। इन चीजों का सेवन करने से लिवर स्वस्थ रहता है और बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। आइए जानते हैं लिवर को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए...
विज्ञापन

2 of 5
लिवर को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में हल्दी को शामिल करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हल्दी
  • लिवर को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में हल्दी को शामिल करना चाहिए। हल्दी एंटी बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है, जो लिवर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। रोजाना खाने में हल्दी का इस्तेमाल करने से लिवर संबंधित समस्याओं से बचा जा सकता है। हल्दी का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है।
विज्ञापन

3 of 5
विटामिन सी से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है लिवर भी स्वस्थ रहता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विटामिन सी का सेवन करें
  • विटामिन सी लिवर के लिए काफी फायदेमंद होता है। विटामिन सी से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है लीवर भी स्वस्थ रहता है। लिवर से संबंधित बीमारियों से बचे रहने के लिए अपनी डाइट में विटामिन सी से भरपूर चीजों को शामिल करें।

4 of 5
अदरक स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
अदरक
  • अदरक स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। लिवर को हेल्दी रखने के लिए अपनी डाइट में अदरक को शामिल करें। लिवर से संबंधित बीमारियों से बचे रहने के लिए रोजाना अदरक का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्वस्थ रहने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
हरी पत्तेदार सब्जियां
  • स्वस्थ रहने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। हरी पत्तेदारर सब्जियों का सेवन करने से लिवर स्वस्थ रहता है। लिवर से संबंधित बीमारियों से बचे रहने के लिए ज्यादा से ज्यादा हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें