फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन बीमारियों का रामबाण इलाज है सरसों, ये हैं इसके अनोखे गुण

Thu, 28 Mar 2019 11:23 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सरसों का नाम सुनते ही आपको इसके तेल की याद आती होगी जो रोजाना हमारे किचन में इस्तेमाल होता है या इसके छोटे-छोटे काले दानों की तस्वीर सामने आती होगी जो बतौर मसाला खूब इस्तेमाल किया जाता है। वैसे सरसों का बॉलीवुड से भी गहरा नाता है, जो आपनो फिल्मी गानों में देखा ही होगा। बहरहाल, आज हम पीले सरसो में कुछ ऐसे चमत्कारी गुण बताएंगे जिन्हे जानकार आप इससे और करीब हो जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
आपने इसकी फलियों के बारे में ज्यादा नहीं सुना होगा। इन फलियों में अनेक औषधीय गुण पाए जाते हैं। वैज्ञानिक शोध पत्रिका 'लांसेट' में प्रकाशित एक क्लीनिकल स्टडी के अनुसार, सरसों की फलियां हमारे शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में काफी मददगार साबित हो सकती है। 
विज्ञापन

3 of 5
शोध के दौरान, अक्सर बीमार रहने वाले लोगों के एक समूह को इसकी फलियों का सेवन 15 दिनों तक लगातार करवाया गया और परिणाम देखने पर पाया गया कि इन लोगों की रोगप्रतिरोधक क्षमता में काफी सुधार हुआ। 

4 of 5
जानकारी के लिए बता दें कि, मध्यप्रदेश के पातालकोट घाटी के इलाकों में कई सालों से सरसों की फलियों की सब्जी और चटनी का उपयोग कमजोर लोगों में ताकत बढ़ाने के लिए किया जाता है। सरसों की करीब 5-6 फलियों को रोज रात सोने से पहले चबाकर खाने से पेट के कीड़े मर जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दांतों से जुड़ी समस्याओं जैसे पायरिया और मसूड़ों की सूजन की परेशानी होने पर सरसों की फलियों को चबाना चाहिए। कई जगह तो आटा गूंथते समय उसमें सरसों के छोटे पीले फूलों को भी डाले जाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें