फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन मसालों का सेवन करने से रहेंगे स्वस्थ, पेट की समस्याएं होंगी दूर

Thu, 20 Aug 2020 07:45 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
स्वस्थ रहने के लिए डाइट में कुछ मसालों को शामिल किया जा सकता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
स्वस्थ रहने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखना होता है। स्वस्थ रहने के लिए पेट का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। कई बीमारियां हमारे पेट से ही जु़ड़ी हुई होती हैं। पेट का ध्यान रखने से कई तरहों की समस्याओं से बचा जा सकता है। स्वस्थ रहने के लिए डाइट में कुछ मसालों को शामिल किया जा सकता है। इन मसालों का सेवन करने से पेट से संबंधित समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते हैं स्वस्थ रहने के लिए किन मसालों का सेवन करना चाहिए...
विज्ञापन

2 of 6
तेज पत्ता स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
तेज पत्ता
  • तेज पत्ता का इस्तेमाल आमतौर पर खाने का स्वाद और सुंगध बढ़ाने के लिए किया जाता है। परंतु तेज पत्ता स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसका सेवन हर मौसम में लाभदायक होता है। तेज पत्ता का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसका सेवन करने से ब्लड प्यूरिफिकेशन भी ठीक रहता है।
विज्ञापन

3 of 6
केसर स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
केसर
  • आमतौर पर केसर का इस्तेमाल खीर और मिठाइयों में किया जाता है। केसर स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। केसर युक्त दूध पीने से शरीर स्वस्थ रहता है। केसर का सेवन करने से कैंसर सेल्स को भी बढ़ने से रोका जा सकता है।

4 of 6
जावित्री में आयरन और कॉपर काफी मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
जावित्री
  • जावित्री में आयरन और कॉपर काफी मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होते हैं। जावित्री का सेवन करने से शरीर में खून का संचार सही तरीके से होता है और दिनभर ताजगी का अनुभव होता है।
विज्ञापन

5 of 6
सीमित मात्रा में लौंग का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
लौंग 
  • सीमित मात्रा में लौंग का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। लौंग में ऐंटिवायरस, ऐंटिफंगल और ऐंटिबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जायफल का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
जायफल
  • जायफल का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है। सीमित मात्रा में जायफल का सेवन करने से पाचनतंत्र ठीक रहता है। जायफल का सेवन करने से गैस की समस्या नहीं होती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें