खाने में मसाले के तौर पर सौंफ का उपयोग खूब किया जाता है। इसको ज्यादातर लोग माउथ फ्रेशनर के तौर पर भी उपयोग करते हैं। सौंफ चबाने से मुंह की दुर्गंध से तो छुटकारा मिलता ही है, साथ ही इसके और भी कई फायदे हैं। दरअसल, सौंफ औषधीय गुणों से भरपूर होती है, खाने के बाद इसके सेवन से भोजन पचाने में आसानी होती है। हालांकि सौंफ के पानी का सेवन सौंफ चबाने से भी ज्यादा फायदेमंद होता है। ये कई तरह से आपको स्वास्थ्य लाभ दे सकता है। पेट संबंधित समस्याओं में सौंफ का पानी बहुत फायदा पहुंचाता है। आइए जानते हैं सौंफ के पानी के फायदों के बारे में और कैसे बनाया जाता है यह...