अक्सर जब कभी घर में पकोड़े या पूरियां तले जाते हैं तो उसके बाद कढ़ाई में तेल बच जाता है जिसे ज्यादातर लोग दोबारा इस्तेमाल कर लेते हैं। कुछ लोग उसमें सब्जी बना लेते है तो कुछ दोबारा तलने में इस्तेमाल करने के लिए डब्बे में भरकर रख लेते हैं। मगर वो लोग शायद इस बात से अंजान रहते हैं कि इस तेल को दोबारा इस्तेमाल करने से उनकी सेहत को काफी नुकसान पहुंचता है।
deep fry
- फोटो : file photo
एक बार इस्तेमाल किए गये तेल को दोबारा खाने में प्रयोग करने से कैंसर होने का खतरा रहता है, क्योंकि बार-बार तेल को गर्म करने से उसमें धीरे-धीरे फ्री रेडिकल्स का निर्माण होने लगता है। जिस वजह से इस तेल में एंटी ऑक्सीडेंट की मात्रा समाप्त होने लगती है और कैंसर के कीटाणु जन्म ले लेते हैं। ऐसे में इसे खाने में इस्तेमाल करने से जो हमारे शरीर में खाने के साथ-साथ कैंसर के कीटाणु भी चिपक कर हमारे स्वास्थ्य में प्रवेश हो जाते हैं और यह हमें नुकसान पहुंचा सकते हैं।
- फोटो : file photo
एक बार इस्तेमाल किए गये तेल से बनाए गये खाने से हमारे शरीर में कई बीमारियों का घर बन जाता है। इसके सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है। इतना ही नहीं लोगों को एसिडिटी और दिल से संबंधित बीमारियों के होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
एक बार इस्तेमाल किए गये तेल को दोबारा खाने में इस्तेमाल करने को लेकर हमारे द्वारा पूरी जानकारी जानने के बाद हमें यकीन है आप अब से ऐसा नहीं करेंगी।