अब मोटापा कम करने के लिए आपको कठिन एक्सरसाइज करने की जरूरत नहीं है। आप कुछ आसान तरीकों से भी अपना मोटापा कम कर सकते हैं।
आज के समय में वजन कम करना लोगों की मुख्य प्राथमिकताओं में से एक होती जा रही है। आजकल की इस बिजी लाइफ में हर कोई वजन कम करने की कोशिश में जुटा है। हम आपको बताते हैं कि ऐसे कौन से वो आसान तरीके हैं जो आपके वजन को कंट्रोल में कर सकते हैं।
- अगर आप ओवर वेट हैं तो आपको सबसे पहले अपनी दिनचर्या, लाइफ स्टाइल और डाइट को संतुलित बनाने के लिए प्रयास शुरू कर देने चाहिए ताकि ये समस्या आगे जाकर एक गंभीर रूप न लेले।
- अपनी रोजाना की डाइट में आपको फल, हरी सब्जियां और अनाज की संतुलित मात्रा तय करनी होगी। आपको मिठाई, जंक फूड ,फ्राई खाने, पैकेज फूड, रिफाइंड तेल आदि से परहेज करना होगा।
- रोजाना आप 30 मिनट दिल को दुरुस्त करने वाली एक्सरसाइज जैसे वॉकिंग, जॉगिंग, रनिंग, साइकिलिंग, स्वीमिंग आदि करनी चाहिए। इसे करने के बाद आपको और दूसरी फैंसी एक्सरसाइज करने की जरूरत नहीं है। ये आपको फिट रखेगी।
- वेट को काबू में रखने के लिए आपको क्विक फिक्स मैथड जैसे फैट बर्निंग मशीन, मोटापा कम करने वाली दवाइयों, पाउडर आदि से बचना चाहिए।
इसके अलावा यो-यो साइकिल जैसी मशीन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इन मशीनों के जरिए जितनी जल्दी वजन कम होता है उतनी ही जल्दी बढ़ता भी है।
- कई बार ज्यादा वजन होने के कारण लोग अपने को सामाजिक तौर पर बहिष्कृत कर लेते हैं। वह मिलने और बाहर जाने से बचने लगते हैं।
उन्हें लगता है कि उनके वजन के कारण वो हास्य के पात्र बनेंगे लेकिन रिसर्च के अनुसार इस तरह की अवस्था में रहने से वजन और बढ़ता है इसलिए खूब घूमिए, लोगों से मिलिए और सोशल कॉन्टेक्ट्स बनाइए।
- आमतौर पर समाज में एक धारणा है कि स्मोकिंग से वजन में कमी आती है और सिगरेट में मौजूद निकोटीन भूख को दबा देता है। जबकि भूख को कम करने से ज्यादा शरीर पर इसके और नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं।
- संतुलित डाइट और खूब एक्सरसाइज के बाद भी आप वजन कम करने में नाकाम है। तो आपके पास बैरिएटिक सर्जरी जैसा दूसरा माध्यम मौजूद है। यह एक इकलौता मैडिकली प्रूव तरीका है जो आपकी मदद कर सकेगा।