हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के डायरेक्टर जनरल टेड्रोस एडहनॉम गिब्रयेसॉस ने कोरोना वायरस और उसके वैक्सीन को लेकर अपने एक बयान में कहा था कि फिलहाल इस वायरस के लिए कोई सटीक और पक्के तौर पर इलाज उपलब्ध नहीं है और हो सकता है कि कभी हो ही ना। उनका यह बयान निश्चित तौर पर डराने वाला था, लेकिन दुनियाभर के वैज्ञानिक कोरोना की कारगर वैक्सीन बनाने के काम में जुटे हुए हैं और उसके सफल होने का दावा भी कर रहे हैं। अमेरिका की एक वैक्सीन बनाने वाली कंपनी नोवावैक्स (NOVAVAX) ने भी कुछ ऐसा ही दावा किया है। कंपनी का कहना है कि उसकी वैक्सीन कोरोना वायरस से बचाने में कारगर है और साथ ही साथ यह शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को भी बढ़ा रही है। आइए जानते हैं इस वैक्सीन के बारे में ताजा अपडेट्स क्या हैं...