देश-दुनिया को बुरी तरह प्रभावित करने वाला कोरोना वायरस का पहला मामला चीन में दिसंबर में आया था। इस वायरस की उत्पत्ति को लेकर वैज्ञानिक और शोधकर्ता कई तरह के दावे कर चुके हैं। हालांकि पूरी दुनिया इस बात को लेकर सहमत है कि इस वायरस की उत्पत्ति चीन में हुई है। वैज्ञानिक ये भी मानते आ रहे हैं कि यह बिल्कुल नए तरह का वायरस है, इसलिए इसका इलाज ढूंढ पाने में देर हुई। पिछले दिनों पेनसिल्वेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी में हुए एक शोध अध्ययन में कहा गया है कि कोरोना वायरस 72 साल पहले ही चमगादड़ों में पनपा था और सालों बाद भी इसके नए रूप सामने आते रहे हैं। इन तमाम दावों के बीच एक बार फिर से डब्लयूएचओ के विशेषज्ञ कोरोना वायरस की उत्पत्ति का पता लगाएंगे।