कोरोना वायरस से दुनियाभर में अब तक दो करोड़ 48 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि इस वायरस के कारण मरने वालों की संख्या भी अब आठ लाख 38 हजार के पार हो गई है। इस वायरस का म्यूटेशन यानी इसके बदलते रूप वैज्ञानिकों के लिए और भी चिंता का विषय बने हुए हैं। कई बार वैज्ञानिकों द्वारा ऐसा कहा गया है कि कोरोना वायरस के लिए बनाई जा रही वैक्सीन, हो सकता है इसके म्यूटेशन पर उतनी प्रभावी न हो, लेकिन इटली के वैज्ञानिकों ने इसको लेकर एक खुश करने वाला दावा किया है। इटली का कहना है कि उनकी वैक्सीन कोरोना वायरस के सभी स्ट्रेन यानी रूपों पर असरदार होगी। आइए जानते हैं यह वैक्सीन कब तक आएगी और इसके ताजा अपडेट्स क्या हैं...