दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वैसे तो यह हर तरह के लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है, लेकिन इससे तीन तरह के लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। पहला- कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) वालों को, दूसरा- पहले से ही किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को और तीसरा- मोटे और अधिक वजनदार लोगों को। ऐसे लोगों को वायरस जल्दी अपना शिकार बना लेता है। हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी कि मोटे और ज्यादा वजन वाले लोग कोरोना वायरस की चपेट में आने पर गंभीर रूप से बीमार हो सकते हैं और उनकी मौत होने की आशंका भी ज्यादा है। यह रिपोर्ट ब्रिटेन की थी, इसलिए वहां की सरकार ने इसपर सख्ती से ध्यान देते हुए लोगों के लिए नए नियम बनाए हैं, जिससे मोटापा कम हो और लोग स्वस्थ रहें। इससे कोरोना का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाएगा। आइए जानते हैं मोटापा कम करने के लिए बनाए गए उन नियमों के बारे में...