सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खसरा, गलगंड, पोलियो और चिकन पॉक्स कुछ ऐसी संक्रामक बीमारियां हैं जो कभी बहुत आम हुआ करती थीं, लेकिन अब अमेरिका जैसी जगह पर दुर्लभ हैं, क्योंकि वैक्सीन की मदद से हर्ड इम्यूनिटी के स्तर तक पहुंचने में वहां मदद मिली और पहुंच पाए। अगर कोई ऐसी संक्रामक बीमारी है जिसका वैक्सीन तैयार नहीं हुआ है, लेकिन व्यस्कों में उस संक्रमण को लेकर पहले से इम्यूनिटी मौजूद है तब भी ये बच्चों या फिर कमजोर इम्युन सिस्टम वाले लोगों को संक्रमित कर सकता है।
ऊपर जिन बीमारियों का जिक्र किया गया है, उनमें से कई बीमारियों के मामले में वैक्सीन बनने से पहले यह देखा जा चुका है। कुछ दूसरे वायरस जैसे फ्लू के वायरस में समय के साथ बदलाव होता रहता है, इसलिए पुराने एंटी-बॉडी जो इंसान के शरीर में तैयार हुए होते हैं वो काम नहीं आते हैं और फिर से इंसान संक्रमित हो जाता है। फ्लू के मामले में यह बदलाव एक साल से भी कम समय में हो जाता है।