फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus drug: आ गई कोरोना की नई दवा 'एविप्टाडिल', सिर्फ 4 दिन में दिखाती है असर

Thu, 06 Aug 2020 11:41 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Coronavirus Drug Update - फोटो : Pexels/AmarUjala
कोरोना वैक्सीन बनाने का काम लगातार जारी है। दुनियाभर के वैज्ञानिक सिर्फ इसी काम में लगे हुए हैं ताकि इस महामारी के प्रकोप से दुनिया को उबारा जा सके। चूंकि अभी तक स्पष्ट रूप से यह किसी ने भी नहीं बताया है कि वैक्सीन कब तक बाजार में उपलब्ध हो पाएगी, लेकिन अलग-अलग देश अपने-अपने दावे करने में लगे हुए हैं। अमेरिका और ब्रिटेन का कहना है कि उनकी वैक्सीन इस साल के अंत तक या 2021 की शुरुआत में ही मिल पाएगी। वहीं रूस ने तो यहां तक दावा कर दिया है कि वो अक्तूबर से देशभर में टीकाकरण अभियान चलाएगा। हालांकि ये सिर्फ दावे हैं, सच्चाई कुछ और भी हो सकती है, लेकिन जब तक कोई कारगर वैक्सीन नहीं बन जाती है, तब तक अलग-अलग बीमारियों में इस्तेमाल होने वाले दवाओं से ही काम चलाया जा रहा है और खुशी की बात तो ये है कि कई दवाइयां कोरोना के इलाज में कारगर भी साबित हो रही हैं। इस बीच अमेरिका की संघीय संस्था खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने भी कोरोना मरीजों के इलाज के लिए एक नई दवा को मंजूरी दी है। आइए जानते हैं ये दवा कौन सी है और ये कोरोना के इलाज में कितनी कारगर है। 
विज्ञापन

2 of 6
Coronavirus Drug Update - फोटो : Pixabay/Amar Ujala
इस दवा का नाम आरएलएफ-100 (RLF-100) है, जिसे एविप्टाडिल (Aviptadil) नाम से भी जाना जाता है। अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में एक अस्पताल में डॉक्टरों ने इस नई दवा का कोरोना मरीजों पर इस्तेमाल किया है। इस दौरान पाया गया है कि गंभीर रूप से बीमार कोरोना के वैसे मरीज तेजी से ठीक हुए, जिन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन यानी एफडीए ने आपात स्थिति में इस दवा के इस्तेमाल को मंजूरी दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दवा को न्यूरोएक्स और रिलीफ थेराप्यूटिक्स ने मिलकर विकसित किया है। न्यूरोएक्स दवा बनाने वाली कंपनी है। उसका कहना है, 'शोधकर्ताओं ने बताया कि यह दवा फेफड़ों की कोशिकाओं और मोनोसाइट्स में कोरोना वायरस की प्रतिकृति बनने से रोकती है।'  

4 of 6
Coronavirus Drug Update - फोटो : Pixabay/Amar Ujala
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक 54 वर्षीय व्यक्ति जो कोरोना से गंभीर रूप से बीमार था और वेंटीलेटर पर था, यह दवा उसे दी गई थी और इसके इस्तेमाल से चार दिन के अंदर ही वो वेंटीलेटर से हट गया। इसके अलावा 15 से ज्यादा अन्य कोरोना मरीजों के इलाज में भी कुछ ऐसे ही नतीजे सामने आए हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
दवा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
हाल ही में फार्मा कंपनी लुपिन ने भी भारत में 'कोविहाल्ट' नाम से कोरोना की एक नई दवा लॉन्च की है। यह दवा कोरोना के हल्के और कम गंभीर मरीजों के इलाज के लिए उपयुक्त बताई जा रही है। भारत के औषधि महानियंत्रक ने आपात स्थिति में इसके इस्तेमाल की अनुमति दी है। इस दवा की 10 गोलियों की एक स्ट्रिप की कीमत 49 रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Coronavirus Drug Update - फोटो : Social Media
'कोविहाल्ट' से पहले सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज ने भी कोरोना मरीजों के इलाज के लिए फेविपिराविर दवा को 'फ्लूगार्ड' नाम से भारतीय बाजार में उतारा है। इसकी एक गोली की कीमत 35 रुपये रखी गई है। आपको बता दें कि फेविपिराविर एकमात्र ऐसा ड्रग है जिसे भारत में एंटी-वायरल ट्रीटमेंट के तौर पर कोरोना के इलाज के लिए इजाजत दी गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें