दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 69 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं जबकि 977 मरीजों की मौत भी हो गई है। यहां संक्रमण का मामला 28 लाख के पार पहुंच गया है जबकि कुल मरने वालों की संख्या 53 हजार के पार है। इस बीमारी को खत्म करने के लिए वैक्सीन बनाने का काम जारी है, लेकिन जब तक यह नहीं आ जाती है, तब तक दवाओं को ही कारगर बनाया जा रहा है। देश में कोरोना के इलाज के लिए कई तरह की दवाइयों के इस्तेमाल को मंजूरी मिली हुई है। अब देश की जानी-मानी फार्मा कंपनी डॉ. रेड्डी लेबोरेट्रीज ने भी कोरोना की एक दवाई लॉन्च की है। उसने इस दवाई को 200 एमजी टैबलेट के रूप में लॉन्च किया है। आइए जानते हैं इसके बारे में...