फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार है विटामिन सी, जानें इसके सप्लीमेंट्स के बारे में

Wed, 17 Jun 2020 07:54 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इस समय देश-दुनिया में कोरोना वायरस का कहर बरस रहा है। भारत में 3.50 लाख से अधिक कोरोना वायरस के मामले अभी तक सामने आ चुके हैं। लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए खुद को सुरक्षित रखना जरूरी है। अभी तक कोरोना वायरस को लेकर हुए तमाम शोधों में ये बात सामने आई है कि जिस व्यक्ति का इम्यून सिस्टम मजबूत है उसे कोरोना वायरस से संक्रमण होने की संभावना काफी कम है। 

इस समय इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन सी का सेवन करने की सलाह दी जा रही है। आइए आज जानते हैं विटामिन सी से जुड़ी जानकारियां...

 
विज्ञापन

2 of 12
विटामिन सी इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
इम्यूनिटी बढ़ाता है विटामिन सी
  • विटामिन सी इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक होता है। कई शोधों में इस बात का दावा किया जा चुका है कि विटामिन सी का सेवन करने इम्यून सिस्टम को मजबूत किया जा सकता है। 

 
विज्ञापन

3 of 12
विटामिन सी का सेवन करने से इम्यून सिस्टम को मजबूत किया जा सकता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विटामिन सी के फायदे
  • विटामिन सी शरीर को स्वस्थ रखने वाले गुणों से भरपूर होता है। जैसा कि हमने आपको बताया विटामिन सी का सेवन करने से इम्यून सिस्टम को मजबूत किया जा सकता है। इसके अलावा भी इसके कई और भी फायदे होते हैं। अगली स्लाइड्स में जानिए विटामिन सी के फायदे...

 

4 of 12
शरीर में टॉक्सिन्स के बढ़ जाने से स्किन संबंधित समस्याएं होने लगती हैं - फोटो : Pixabay
टॉक्सिन्स को कम करें
  • विटामिन सी शरीर से टॉक्सिन्स की मात्रा को कम करने का काम भी करता है। शरीर में टॉक्सिन्स के बढ़ जाने से कई तरहों की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जैसे टॉक्सिन्स के बढ़ जाने से स्किन संबंधित समस्याएं होने लगती हैं।
 
विज्ञापन

5 of 12
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : getty images
शरीर के लिए फायदेमंद
  • विटामिन सी शरीर में अन्य पोषक तत्वों, जैसे कि बी 12, आयरन, फोलेट, विटामिन डी और ई के अवशोषण को बढ़ावा देने में मदद करता है।


 
विज्ञापन

6 of 12
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
हार्ट के लिए फायदेमंद
  • विटामिन सी हार्ट के लिए फायदेमंद है। पर्यापत मात्रा में विटामिन सी का सेवन करने से कई हार्ट संबंधित बीमारियों से बचा जा सकता है। विटामिन सी रक्त को प्रवाह को बढ़ाने का काम भी करता है।

 
विज्ञापन

7 of 12
प्रेग्नेंट महिलाओं को प्रतिदिन 120 मिलीग्राम विटामिन सी की आवश्यकता होती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शरीर को कितने विटामिन सी की आवश्यकता
  • एक शोध के अनुसार व्यस्क लोगों को प्रतिदिन 65-90 मिलीग्राम विटामिन सी की आवश्यकता होती है।
  • बीमार व्यक्ति, प्रेग्नेंट और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को प्रतिदिन 120 मिलीग्राम विटामिन सी की आवश्यकता होती है।

 

8 of 12
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : file photo
विटामिन सी के सप्लीमेंटस का सेवन
  • विटामिन सी के सप्लीमेंटस का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। विटामिन सी के सप्लीमेंटस का सेवन किया जा सकता है, लेकिन सेवन करने से पहले डॅाक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए।

 

9 of 12
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : file photo
किस समय करें विटामिन सी के सप्लीमेंटस का सेवन
  • विटामिन सी के सप्लीमेंटस का सेवन खाने से 30-45 मिनट पहले करें। खाली पेट इन सप्लीमेंटस का सेवन करने से अधिक फायदा होता है। अगर आप दिन में इन सप्लीमेंटस का सेवन करते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि इन सप्लीमेंटस का सेवन करने से पहले और बाद में कुछ देर तक कुछ न खाएं।

     

10 of 12
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
क्या विटामिन सी का सेवन रोज किया जा सकता है
  • विटामिन सी का सेवन रोज किया जा सकता है, परंतु अधिक मात्रा में इन सप्लीमेंटस का सेवन नहीं करना चाहिए। आपके शरीर को इसकी कितनी मात्रा की आवश्यकता है इसके लिए डॅाक्टर से सलाह लें।

 

11 of 12
अधिक मात्रा में सप्लीमेंटस का सेवन करने से पेट संबंधित समस्याएं हो सकती हैं- सांकेतिक - फोटो : pixabay
अधिक सेवन से पेट संबंधित समस्याएं
  •  विटामिन सी के सप्लीमेंटस का अधिक मात्रा में सेवन करने से आपको पेट संबंधित समस्याएं हो सकती हैं, जैसे आपका पाचन पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। आप सप्लीमेंटस की जगह पर उन चीजों का सेवन भी कर सकते हैं जिनमें काफी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है।
अगली स्लाइड्स में जानिए किन चीजों का सेवन करने से शरीर को पर्यापत मात्रा में विटामिन सी मिलता है...

 
विज्ञापन

12 of 12
नींबू विटामिन सी का सबसे बेहतरीन स्त्रोत है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विटामिन सी के लिए करें इन चीजों का सेवन
  • संतरा
  • नींबू
  • गाजर
  • पालक 
  • पत्तागोभी 
  • ब्रोकली 
  • फूलगोभी 
  • बैगन 
  • शिमला मिर्च 
  • आंवला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें