फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress Manifesto: घोषणापत्र में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए क्या-क्या? 25 लाख तक कैशलेस बीमा का वादा

Fri, 05 Apr 2024 01:31 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार (5 अप्रैल) को चुनावी घोषणापत्र जारी किया। चुनावी वादों में स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार और आमजन की सेहत को बेहतर बनाने के लिए कई वादे किए गए हैं।
 
विज्ञापन
कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र - फोटो : एक्स/कांग्रेस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार (5 अप्रैल) को चुनावी घोषणापत्र जारी किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। चुनावी वादों में स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार और आमजन की सेहत को बेहतर बनाने के लिए भी कई वादे किए गए हैं।

विज्ञापन


जारी घोषणापत्र में कहा गया है- हम स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार को लेकर प्रतिबद्ध हैं। हम वादा करते हैं कि अस्पतालों, क्लीनिकों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, मोबाइल हेल्थकेयर इकाइयों, औषधालयों और स्वास्थ्य शिविरों जैसे सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य देखभाल सार्वभौमिक और मुफ्त होगी। पार्टी अध्यक्ष ने कहा नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं से आमजन को विशेष लाभ मिलेगा और स्वास्थ्य को लेकर लोगों पर पड़ने वाला अतिरिक्त दबाव भी कम होगा।

आइए जानते हैं कि स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए घोषणापत्र में किन बातों पर मुख्यरूप से जोर दिया गया है। 

विज्ञापन

स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए वादे - फोटो : iStock
घोषणापत्र में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बातें

शुक्रवार को पेश किए गए घोषणापत्र की महत्वपूर्ण बातें-
  • सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों-अस्पताल, क्लीनिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, मोबाइल हेल्थकेयर इकाइयों, औषधालयों और स्वास्थ्य शिविरों में स्वास्थ्य देखभाल सार्वभौमिक और मुफ्त होगी। निःशुल्क स्वास्थ्य देखभाल में जांच, निदान, उपचार, सर्जरी, दवाएं, पुनर्वास और उपशामक देखभाल शामिल होगी। 
  • स्वास्थ्य सेवा के लिए 25 लाख तक कैशलेस बीमा का राजस्थान मॉडल अपनाया जाएगा।
  • प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) को भारतीय सार्वजनिक स्वास्थ्य मानक मानदंडों के अनुसार अपग्रेट किया जाएगा। प्रत्येक पीएचसी में डायग्नोस्टिक्स को भी शामिल किया जाएगा।


डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा रोका जाएगा

घोषणापत्र में कहा गया है-डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए सख्ती अपनाई जाएगी। कांग्रेस ने कहा कि अपने कर्तव्यों का पालन करते समय डॉक्टर्स के खिलाफ होने वाली हिंसा को अपराध की श्रेणी में रखने के लिए कानून पारित होगा, जिससे हर साल होने वाली इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें