फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीठ का दर्द बन सकता है रोग की बड़ी वजह, ऐसे करें बचाव

Wed, 27 Mar 2019 10:15 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रीढ़ की हड्डी यानि स्पाइनल कोर्ड हमारे शरीर का आधार होती है। अगर ये स्वस्थ है तभी आप भी स्वस्थ रह सकता हैं। लेकिन कई बार हम इसकी देखभाल करना भूल जाते हैं। यही कारण है कि हर वर्ग के लोगों को कमर और पीठ दर्द कि शिकायत होती है। आजकल ये आम बात हो गयी है। इसे स्वस्थ रखने के लिए न सिर्फ खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है बल्कि सही पोस्चर में बैठने और योग, एक्सरसाइज करने की भी जरूरत है।जानिए किन बातों को ध्यान में रखकर आप इस परेशानी से बच सकते हैं। 



 
विज्ञापन

2 of 5
कब पड़ता है रीढ़ पर दबाव 
जब रीढ़ या स्पाइन सही अवस्था में नहीं रहती तो पीठ की मांसपेशियां, लिगमेंट्स और डिस्क पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। मजबूत मांसपेशियां रीढ़ को उचित सीध में रखती हैं और पीठ दर्द से बचाती हैं। रीढ़ के किसी भी हिस्से पर दबाव पडऩे से पीठ में दर्द हो सकता है। यह दर्द गर्दन से लेकर कमर के निचले हिस्से तक हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
दर्द होने के कारण
रीढ़ कि हड्डी में दर्द होने के कई कारण हैं। खराब जीवनशैली, उठने-बैठने का गलत पोस्चर, उम्र बढ़ना और आनुवंशिक कारण। सिर्फ पीठ का दर्द ही नहीं बल्कि स्लिप डिस्क जैसी समस्याएं भी होती हैं।स्टडी के मुताबिक, ऑफिस में एक ही अवस्था में गलत पोस्चर में ज्यादा समय तक बैठने से पीठ, कमर या गर्दन के दर्द से जूझना पड़ सकता है। गलत कुर्सी, टाइपिंग की गलत टेक्नीक, मॉनिटर की पॉजीशन ठीक न होने, ठीक ढंग से खड़े न होने या बैठने से भी पीठ का दर्द हो सकता है।

4 of 5
ऐसे करें बचाव
-रीढ़ और गर्दन को सीधा रखें। लगातार झुक कर काम करने से दर्द हो सकता है।
-की-बोर्ड या टाइपराइटर पर काम करते हों तो कलाइयां सीधी रखें। कलाइयां मुडने से नसों में रक्त-संचार धीमा हो सकता है और उस पर दबाव पडने लगता है। एलबो लगभग 60 डिग्री पर मोड़ कर रखें।
-कुर्सी की ऊंचाई इतनी रखें कि पैर फर्श पर आसानी से टिकें। घुटनों को 90 डिग्री तक मोड़ कर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
-हर दो घंटे में 5-10 मिनट का ब्रेक लें। एक ही अवस्था में देर तक बैठने से पीठ, गर्दन व अंगुलियों पर अधिक दबाव पड़ता है।
-नियमित व्यायाम करें। दर्द के लिए फिजियोथेरेपी करा रहे हों तो डॉक्टर की हर सलाह मानें। पीठ दर्द में वॉकिंग सबसे अच्छी एक्सरसाइज है।
-छह-सात घंटे लगातार डेस्क जॉब के बीच कम से कम दो बार खड़े होकर बांहें फैलाएं और उन्हें आगे-पीछे करते रहें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें