फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन में हो गई ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन लगाने की शुरुआत, 82 वर्षीय बुजुर्ग को दी गई पहली खुराक

Mon, 04 Jan 2021 02:12 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन लेते ब्रायन पिंकर - फोटो : ANI
ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को कोविड-19 के खिलाफ ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन 'कोविशील्ड' का टीका लगाना शुरू कर दिया है। सोमवार को ऑक्सफोर्ड के एक अस्पताल में 82 वर्षीय डायलिसिस के मरीज ब्रायन पिंकर को इसकी पहली खुराक दी गई। दरअसल, ब्रिटेन ने हाल ही में इस वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी दी थी, जिसके बाद सोमवार से इसे वहां टीकाकरण अभियान में शामिल कर लिया गया। पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया इस वैक्सीन का उत्पादन कर रही है। वैक्सीन लगवाने के बाद ब्रायन पिंकर के कहा कि वो बहुत खुश हैं, वो ऑक्सफोर्ड में ही पैदा हुए थे और उन्हें गर्व है कि इस वैक्सीन को ऑक्सफोर्ड में ही विकसित किया गया है। उन्होंने कहा, 'मैं अब इस साल के अंत में अपनी पत्नी शिर्ले के साथ शादी की 48वीं सालगिरह मनाने का इंतजार कर रहा हूं।' 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
ब्रिटेन के स्वास्थ्य मैट हैंकॉक ने हाल ही में कहा था कि चार जनवरी से लोगों को ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन देने का काम शुरू हो जाएगा। ब्रिटेन ने इस वैक्सीन की 10 करोड़ खुराक का ऑर्डर दिया हुआ है। 


विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
ब्रिटेन में पहले से ही लोगों को दी जा रही है फाइजर की वैक्सीन 

अमेरिका दवा कंपनी फाइजर की कोरोना वैक्सीन को ब्रिटेन ने बहुत पहले ही मंजूरी दे दी थी। अब तक लाखों ब्रिटेन नागरिकों को इसका टीका लगाया जा चुका है। एस्ट्राजेनेका के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पास्कल सोरियट ने दावा किया था कि उनकी वैक्सीन कोरोना के खिलाफ 100 फीसदी सुरक्षा देगी। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया है कि यह वैक्सीन कोरोना के नए स्ट्रेन पर भी कारगर होगी। 

4 of 5
कोविशील्ड वैक्सीन - फोटो : twitter@serum institute
भारत में भी मिल गई है 'कोविशील्ड' को मंजूरी 

ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन 'कोविशील्ड' को भारत में भी मंजूरी मिल गई है। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने रविवार को 'कोविशील्ड' और भारत बायोटेक की वैक्सीन 'कोवैक्सीन' दोनों को आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी। माना जा रहा है कि अगले हफ्ते से भारत में टीकाकरण अभियान शुरू होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कितनी प्रभावी है ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन? 

ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया वीजी सोमानी ने कहा है कि ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन की कुल प्रभावकारिता 70.42 फीसदी पाई गई है। वैक्सीन के साइड-इफेक्ट को लेकर उन्होंने कहा है कि हल्का बुखार, दर्द और एलर्जी होना किसी भी वैक्सीन के साइड इफेक्ट हो सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें