वजन कम करने के लिए क्या खाना चाहिए?
- फोटो : istock
ऐसा होना चाहिए 80 फीसदी आहार
विशेषज्ञों के अनुसार, आपके आहार का 80%, पौधों पर आधारित खाद्य पदार्थ जैसे साबुत अनाज, फल, सब्जियां और नट्स और सीड्स से भरपूर होना चाहिए। आप चिकन और मछली जैसे प्रोटीन के अन्य विकल्पों को भी शामिल कर सकते हैं। ओमेगा -3 फैटी एसिड और कम वसा वाले डेयरी और सी-फूड्स को भी शरीर के लिए स्वस्थ माना जाता है, इसे भी आहार का हिस्सा बनाना शरीर के लिए लाभकारी हो सकता है।
20 फीसदी आहार कैसा होना चाहिए?
आहार विशेषज्ञों का कहना है कि अचानक से पूरी तरह से आहार के चयन को बदल पाना सभी के लिए कठिन हो सकता है, ऐसे में आहार के 20 फीसदी हिस्से में क्रविंग को कम करने के लिए कुछ चीजों को शामिल किया जा सकता है। इसमें हल्की मात्रा में मीठी चीजें, तेल आदि को शामिल किया जा सकता है। हालांकि इस तरह के आहार के बारे में अपने स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लेना बहुत आवश्यक है।
वजन को कंट्रोल करना जरूरी
- फोटो : pixabay
क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, स्वस्थ आहार का सेवन सभी के लिए आवश्यक है। कई प्रकार की बढ़ती क्रोनिक बीमारियों के लिए आहार की समस्या को कारक के तौर पर जाना जाता है। डायबिटीज और हृदय रोगों की समस्या से बचाव के लिए भी स्वस्थ आहार के सेवन पर जोर दिया जाता रहा है। सुनिश्चित करें कि भोजन में अधिक पौष्टिकता, विटामिन्स, प्रोटीन और तमाम प्रकार के खनिजों से भरपूर चीजें शामिल हों, इससे सेहत को कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं।
-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।