सुबह खाली पेट हल्का गर्म पानी पीना सेहत के लिए अत्यंत ही लाभकारी और गुणकारी है। सभी को पूरे दिन में कम से कम पांच बार गर्म पानी पीना ही चाहिए और वैसे भी इस कोरोना काल में तो आयुष मंत्रालय भी गर्म पानी पीने की सलाह दे रहा है। वैसे तो पानी हर मायने में गुणकारी है, क्योंकि अगर आप थकान या कमजोरी महसूस करते हैं तो आपके लिए सही मात्रा में पानी पीना बहुत ही जरूरी है। इससे काफी फायदा मिलेगा। अगर बात करें हल्के गर्म पानी की तो वो भी शरीर से जुड़ी अनेक बीमारियों को दूर करता है। वैसे तो गर्म पानी को दिन में किसी भी समय और कभी भी पीना लाभदायक है ही, लेकिन जब आप इसको सुबह खाली पेट पिएंगे तो इसके और भी ज्यादा लाभ हो सकते हैं।