फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई बीमारियों में रामबाण है अश्वगंधा, इम्यून सिस्टम को करता है मजबूत परंतु इन लोगों के लिए है नुकसानदायक...करें परहेज

Sat, 05 Sep 2020 04:58 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
अश्वगंधा स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
अश्वगंधा स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। ओषधीय गुणों से भरपूर अश्वगंधा का सेवन करने से कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। स्वस्थ रहने के लिए अश्वगंधा को डाइट में अवश्य शामिल करना चाहिए, परंतु कुछ लोगों को अश्वगंधा के सेवन से नुकसान भी हो सकता है। आज हम आपको अश्वगंधा के फायदे बताएंगे और साथ ही ये भी बताएंगे कि किन लोगों को अश्वगंधा का सेवन नहीं करना चाहिए। इन लोगों के लिए अश्वगंधा का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। अगली स्लाइड्स में जानिए अश्वगंधा के फायदे और किन लोगों को अश्वगंधा के सेवन से परहेज करना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 10
अश्वगंधा का सेवन करने से कमजोरी दूर होती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
अश्वगंधा के फायदे
  • कमजोरी होगी दूर
अश्वगंधा का सेवन करने से कमजोरी दूर होती है। शरीर को मजबूत बनाने के लिए रोजाना एक गिलास दूध में अश्वगंधा पाउडर और त्रिकाटू पाउडर मिलाकर पीना चाहिए। इस मिश्रण का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इस मिश्रण का सेवन करने से मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।
विज्ञापन

3 of 10
ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने के लिए अश्वगंधा को डाइट में शामिल कर लें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
हाई ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है
  • ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने के लिए अश्वगंधा को डाइट में शामिल कर लें। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को रोजाना एक गिलास दूध के साथ अश्वगंधा पाउडर के साथ मोटी पिसती का सेवन करना चाहिए। इसके नियमित सेवन से ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है।

4 of 10
अश्वगंधा का सेवन करने से अनिद्रा की समस्या दूर हो जाती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
अनिद्रा की समस्या दूर होगी
  • कई लोग अनिद्रा की समस्या से परेशान रहते हैं। अश्वगंधा का सेवन करने से अनिद्रा की समस्या दूर हो जाती है। रात को अच्छी और गहरी नींद के लिए रोजाना एक गिलास दूध के साथ अश्वगंधा का सेवन करें। नियमित रूप से अश्वगंधा और दूध का सेवन करने से अच्छी और गहरी नींद आती है।
विज्ञापन

5 of 10
अश्वगंधा के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होने लगता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इम्यून सिस्टम मजबूत होता है
  • कोरोना काल में इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए लोग कई तरहों की चीजों को डाइट में शामिल कर रहे हैं। आप इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए डाइट में अश्वगंधा को भी शामिल कर सकते हैं। अश्वगंधा के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होने लगता है। 
विज्ञापन

6 of 10
पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए डाइट में अश्वगंधा को शामिल करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
पाचन तंत्र ठीक रहता है
  • कई लोग पाचन से संबंधित समस्याओं से परेशान रहते हैं। पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए डाइट में अश्वगंधा को शामिल करें। रोजाना एक गिलास दूध में एक चम्मच अश्वगंधा और शहद मिलाकर पीने से पाचन तंत्र ठीक रहता है। पाचन संबंधित समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए रोजाना इस मिश्रण का सेवन करें।
विज्ञापन

7 of 10
अश्वगंधा के सेवन से जोड़ों की सूजन और दर्द से छुटकारा मिल सकता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
यूरिक एसिड कम होता है
  • यूरिक एसिड के मरीजों के लिए अश्वगंधा काफी फायदेमंद होता है। अश्वगंधा के सेवन से जोड़ों की सूजन और दर्द से छुटकारा मिल सकता है। रोजाना अश्वगंधा का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। 
अगली स्लाइड्स में जानिए किन लोगों के लिए अश्वगंधा का सेवन नुकसानदायक हो सकता है....

8 of 10
अश्वगंधा के सेवन से एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
इन लोगों को अश्वगंधा के सेवन से परहेज करना चाहिए...
  • जिन लोगों की एसिडिटी की समस्या है
एसिडिटी की समस्या से परेशान लोगों को अश्वगंधा के सेवन से परहेज करना चाहिए। अश्वगंधा के सेवन से एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है।

9 of 10
थायरॅाइड के मरीजों को अश्वगंधा का सेवन डॅाक्टर से सलाह लेने के बाद ही करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
थायरॅाइड
  • थायरॅाइड के मरीजों को अश्वगंधा का सेवन डॅाक्टर से सलाह लेने के बाद ही करना चाहिए। थायरॅाइड के मरीजों को अश्वगंधा के सेवन से कई तरहों की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

10 of 10
गर्भवती महिलाओं को अश्ववगंधा के सेवन से परहेज करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
गर्भवती महिलाओं को 
  • गर्भवती महिलाओं को खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को अश्ववगंधा के सेवन से परहेज करना चाहिए। अश्वगंधा का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें