वजन कम करने की चाहत में अगर आप दिन रात जिम में पसीना बहा रहे हैं और फिर भी को बदलाव नहीं महसूस हो रहा है तो इसका कारगर उपाय मौजूद है।
पढ़ें - तेजी से वजन घटाने के सबसे कारगर 12 उपाय
हाल में एक्यूपंचर इन मेडिसिन जर्नल में प्रकाशित शोध की मानें तो कानों में मौजूद पांच प्वाइंट्स पर एक्यूपंचर के जरिए मात्र आठ हफ्तों यानी दो महीने में वजन घटाना संभव हो सकता है।
पढ़ें - अब कोलेस्ट्रॉल का पता लगाएगा आपका स्मार्टफोन
शोधकर्ताओं ने कान के ऐसे पांच हिस्सों पर दो मिलीमीटर गहरा एक्यूपंचर दबाव बनाया जिससे भूख न लगने से लेकर फैट्स घटने तक, वजन घटाने से जुड़े कई पहलुओं पर नियंत्रण आसान हो गया।
शोध के दौरान उन्होंने प्रतिभागियों के बीएमआई से लेकर हर चीज का दो महीने तक निरीक्षण किया और पाया कि एक्यूपंचर की मदद से दो महीने के भीतर प्रतिभागियों का वजन छह प्रतिशत कम करना आसान हो सकता है।
शोधकर्ताओं ने इस थेरेपी को फाइव प्वाइंट ट्रीटमेंट विधि का नाम दिया है और इसे वजन घटाने में सहायक तकनीक माना है।