फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन आठ बीमारियों को मात देती हैं ये '8' चीजें

Thu, 18 Apr 2019 10:15 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
हर समस्या का हल किसी एक्सपर्ट के पास ही हो ऐसा जरुरी नहीं है। उसी तरह हर बीमारी के लिए डॉक्टर के पास दौड़ने की भी जरुरत नहीं होती। कभी-कभी आपके किचन में रखी फल, सब्जियां और मसाले आपको बीमारियों से दूर रखते हैं। कुछ समस्याओं का समाधान हम खुद ही निकाल सकते हैं बस सही जानकारी और अमल करने की जरुरत होती है। जानिए खाने वाली कौन सी 8 चीजें 8 बीमारियों का समाधान करती हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
इम्यून बूस्टिंग चिकन सूप 
गर्म शोरबा जकड़न को खत्म करने में मददगार होता है, यह लिक्विड की आपूर्ति कर डिहाइड्रेशन को रोकता है और नाक की नली में नमी बनाए रखता है। चिकन सूप, शरीर में जाने के बाद रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। 
विज्ञापन

3 of 9
पालक 
ज्यादा फाइबर और कम कैलोरी वाला फूड होने के साथ ही पालक में थाईलाक्वॉड्स होते हैं। जो फास्ट फूड जैसी सेहत के लिए नुकसानदायक चीजों की क्रेविंग कम करने के लिए जाने जाते हैं और जिनसे वजन घटाने में मदद मिलती है।

4 of 9
पका केला 
आपको बता दें कि दस्त होने से शरीर में पोटैशियम कि कमी हो जाती है। ऐसे में पका केला खाएं क्योंकि ये पोटैशियम का बड़ा स्रोत हैं। 
विज्ञापन

5 of 9
चुकंदर 
चुकंदर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में काफी मददगार होता है। इसका कारण है इसमें काफी मात्रा में पाए जाने वाले नाइट्रेट तत्व, शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड में परिवर्तित हो जाते हैं। जिससे रक्त संचार अच्छा होता है और ब्लड प्रेशर कम होता है। 
 
विज्ञापन

6 of 9
कच्चा केला
केले में एक खास तत्व पाया जाता है फ्रुक्टोलिगोजैकराइड्स (fructooligosaccharides) जो हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी पोषक तत्वों को ग्रहण करने में मदद करता है। 
 
विज्ञापन

7 of 9
अजवायन चाय
अनियमित और बाहर का खाने से शरीर में टॉक्सिन बन जाते हैं। शरीर को फूलने से रोकने के लिए फालतू खाने की आदत को छोड़ना होगा और अजवायन की चाय इसका बेहतरीन उपाय है। 
 

8 of 9
अनार
अनार में भरपूर पॉलीफेनॉल्स होते हैं। ये ऐसे एंटीऑक्सिडेंट हैं, जिसमें दिल की हिफाजत करने वाले कई गुण होते हैं। ये नुकसानदायक कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मदद करते हैं।
विज्ञापन

9 of 9
अनानास 
ये खट्टा मीठा फल हमारी आंत के पीएच संतुलन को सही करने और आमाशय में एसिडिटी के खात्मे के लिए बहुत अच्छा है। इसके अलावा अनानास खाने से ब्रोमीलेन शरीर को मिलता है। ब्रोमीलेन एक अच्छा पाचन एंजाइम है, जो जलन को शांत करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें