फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banana Day 2019: जानिए किस रंग के केले खाने से होता है फायदा, नहीं फेंकना चाहिए धब्बों वाला केला

Wed, 17 Apr 2019 05:55 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
केला
अक्सर जब केले बहुत ज्यादा पक जाते हैं या फिर उसके छिलके काले या भूरे हो जाते हैं। केले का गूदा भी लिजलिजा हो जाता है। ऐसे में हम सभी केले को खराब मानकर फेंक देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ज्यादा पका हुआ केला हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप भी इसके फायदे जान लेंगे तो इसे कभी नहीं फेकेंगे। आइए हम बनाना डे के मौके पर जानते हैं ज्यादा पके हुए केले के फायदे। 
विज्ञापन

2 of 5
केला
पाचन में आसान
जब केला ज्यादा पक जाता है तो इसमें मौजूद स्टार्ची कार्बोहाइड्रेट फ्री शुगर में बदल जाता है। इसके उसको पचाने में बहुत आसानी होती है। वहीं हरे केले में जो स्टार्च पाया जाता है उसे पचाने में काफी समय लगता है। 
विज्ञापन

3 of 5
केला
कैंसर से लड़ता है
खूब पके हुए केले के छिलके पर काले चकत्ते बन जात हैं। छिलकों के ये काले भाग एक तरह का पदार्थ तैयार करते हैं जो कैंसर फैलाने वाले और अन्य असामान्य कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने का काम करता है। इस पदार्थ को ट्यूमर नेक्रोसिस फैक्टर कहते हैं। 

4 of 5
केले का पेड़ - फोटो : Pixabay
यदि आपको पीले रंग के केले पसंद हैं तो आपके पास एंटीऑक्सिडेंट की एक स्वस्थ आपूर्ति होगी जो आपके शरीर को बीमारी से बचाती है। इसके अलावा, पीले केले को नाश्ते में खाना बहुत अच्छा है क्योंकि वे पचाने में आसान होते हैं। अगर आपको हरे रंग के केले पसंद हैं तो आप इसका सेवन करें। इससे आपका ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
banana - फोटो : social media
आईएफएडी के अनुसार, भूरे केले को फेंकना नहीं चाहिए। इन केले में ट्रिप्टोफैन होता है "जो तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है"। इसके अलावा, भूरे केले भी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें