फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath Puja 2024: छठ पूजा के लिए बना लें जरूरी सामान की लिस्ट, ताकि त्योहार में किसी चीज की न पड़े कमी

Mon, 04 Nov 2024 04:56 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूजा के लिए । सबकुछ एकसाथ एकत्र कर लेना चाहिए ताकि त्योहार के समय किसी चीज की कमी न रह जाए। छठ पूजा की सामग्री या छठ पूजा के सामान की एक सूची बना लें। उसी सूची के आधार पर छठ पूजा की तैयारी करें।
विज्ञापन
Chhath Puja 2024 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chhat Puja Samagri List in Hindi : त्योहारों के मौसम में दीपावली के दीप पर्व के बाद छठ पूजा की जाती है। छठ का महापर्व चार दिन का होता है, जिसकी शुरुआत  इस बार 5 नवंबर से हो रही है और समापन 8 नवंबर को है। छठ पूजा को हिंदू धर्म में से सबसे बड़े और कठिन व्रत में से एक माना जाता है। परिवार की खुशहाली और संतान के सुख-समृद्धि के लिए महिलाएं छठ पूजा करती हैं। 

विज्ञापन


वैसे तो छठ पूजा बिहार और पुर्वांचल क्षेत्रों में विशेष तौर पर मनाया जाता है लेकिन अब पूरे भारत में लोग इस महापर्व को मनाते हैं। छठ पूजा की तैयारी पहले से शुरू हो जाती है। चार दिन के महापर्व छठ पूजा में कई सारी चीजों की जरूरत होती है। सबकुछ एकसाथ एकत्र कर लेना चाहिए ताकि त्योहार के समय किसी चीज की कमी न रह जाए। छठ पूजा की सामग्री या छठ पूजा के सामान की एक सूची बना लें। उसी सूची के आधार पर छठ पूजा की तैयारी करें।



छठ पूजा के सामान की लिस्ट 
विज्ञापन

 
  • नई साड़ी
  • बांस की दो बड़ी-बड़ी टोकरियां
  • दूध और जल के लिए एक गिलास
  • एक लोटा और थाली, चम्मच
  • 5 गन्ने पत्ते लगे हुए
  • शकरकंदी और सुथनी
  • पान और सुपारी
  • हल्दी
  • मूली और अदरक का हरा पौधा
  • बड़ा वाला मीठा डाभ नींबू
  • शरीफा
  • केला
  • नाशपाती
  • शकरकंदी
  • सिंघाड़ा
  • पानी वाला नारियल
  • मिठाई
  • गुड़
  • गेहूं
  • चावल का आटा
  • ठेकुआ
  • चावल
  • सिंदूर
  • कलावा
  • दीपक
  • शहद
  • धूप
  • कुमकुम

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें