दिल्ली के सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर बड़ा बयान दिया है। केजरीवाल ने कहा है कि पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार हैं।
उन्होंने कहा कि यह सब जानते हैं, राहुल गांधी कैप्टन अमरिंदर से नाराज रहते हैं। इसलिए कांग्रेस कैप्टन से चुनाव प्रचार करवाकर नवजोत सिंह सिद्धू को सीएम बनाना चाहती है।
केजरीवाल के मुताबिक आम आदमी पार्टी ने सिद्धू को डिप्टी सीएम के पद की पेशकश की थी। जिसे नवजोत सिंह सिद्धू ने ठुकरा दिया था।
बता दें कि पिछले दो दिनों से पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह और अरविंद केजरीवाल के बीच आगामी पंजाब चुनावों के चलते ट्विटर वार चल रहा है। ऐसे माना जा रहा है कि केजरीवाल ने यहां सिद्धू के जरिए कैप्टन पर भी निशाना साधा है।