फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Weather: रात में बरसे बादल, सुबह तेज धूप, सावन में 100 मिमी हुई बारिश, उमस और राहत के बीच झूल रहा मौसम

Tue, 15 Jul 2025 11:33 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में सोमवार रात बारिश के बाद मंगलवार सुबह से तेज धूप निकल आई, जिससे उमस बढ़ गई। मेरठ में सावन में अब तक 100 मिमी से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हो चुकी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी बारिश और धूप का सिलसिला ऐसा ही चलता रहेगा।
विज्ञापन
बारिश के बाद जलभराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन के महीने में मेरठ का मौसम हर दिन नए रंग दिखा रहा है। सोमवार रात हुई बारिश से जहां थोड़ी राहत मिली, वहीं मंगलवार सुबह होते-होते तेज धूप ने एक बार फिर उमस का एहसास करा दिया। मौसम का यह उतार-चढ़ाव लोगों को चौंका भी रहा है और राहत भी दे रहा है।

विज्ञापन


भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. समीम के अनुसार, मानसून फिलहाल सक्रिय है, इसलिए रुक-रुक कर बारिश हो रही है और अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। कभी धूप तो कभी बादल, और बीच-बीच में तेज बौछारें... यह सिलसिला फिलहाल चलता रहेगा।

यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra: कांवड़ मार्गों पर बसें बंद, स्कूलों में ताले-हाईवे वन वे, 10 मिनट के सफर में लग रहा एक घंटा

विज्ञापन
विज्ञापन

100 मिमी से ज्यादा बारिश, पिछले वर्षों का रिकॉर्ड टूटा
इस बार सावन की शुरुआत से लेकर अब तक 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो पिछले वर्षों की तुलना में सबसे ज्यादा मानी जा रही है। इससे जहां गर्मी से राहत मिल रही है, वहीं फसलों के लिए भी यह मौसम बेहद लाभदायक सिद्ध हो रहा है।

तापमान 35 डिग्री के आसपास
बीते कई दिनों से दिन का अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। तेज धूप और बादलों के बीच मौसम का मिजाज बदलता रहता है, जिससे कभी उमस बढ़ जाती है तो कभी ठंडी हवा सुकून देती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें