फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में 'लता मंगेशकर चौक' का अनावरण

Wed, 28 Sep 2022 08:23 PM IST
काव्य डेस्क अमर उजाला काव्य डेस्क - नयी दिल्ली

सार

अयोध्या में आज स्वर कोकिला लता मंगेशकर की पुण्य स्मृति में 'लता मंगेशकर चौक' का अनावरण हुआ। लता जी का जुड़ाव उस शहर से प्रतीक रूप में हो सका, जिसके प्रति और अपने आराध्य के लिए उनके मन में गहरी श्रद्धा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लता मंगेशकर की 93वीं जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सीएम योगी ने लता मंगेशकर चौक का उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने एक वीडियो संदेश भी जारी किया है। अयोध्या के इस चौक पर 40 फीट लम्बी वीणा लगाई गई है, जिसका वजन 14 टन है।
विज्ञापन


वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि प्रभु राम तो हमारी सभ्यता के प्रतीक पुरुष हैं। राम हमारी नैतिकता के हमारे मूल्यों, हमारी मर्यादा, हमारे कर्तव्य के जीवंत आदर्श हैं। अयोध्या से लेकर रामेश्वरम तक राम भारत के कण-कण में समाये हुये हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अयोध्या के भव्य मंदिर में श्रीराम आने वाले हैं। उससे पहले करोड़ों लोगों में राम नाम की प्राण प्रतिष्ठा करने वाली लता दीदी का नाम अयोध्या शहर के साथ हमेशा के लिए स्थापित हो गया है।
 
अयोध्या विकास प्राधिकरण और संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश के सौजन्य से यह कार्य सम्पन्न हो सका है। चौक पर स्थापित शिलापट के लिए लता जी पर सुप्रसिद्ध कवि-संगीत समालोचक यतीन्द्र मिश्र ने लिखकर अपनी श्रद्धांजलि निवेदित की है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, "लता जी का जुड़ाव उस शहर से प्रतीक रूप में हो सका, जिसके प्रति और अपने आराध्य के लिए उनके मन में गहरी श्रद्धा थी। उनकी स्मृति और भजनों के प्रति अपने शहर के प्रेम प्रदर्शन के इस सम्मानित दिन का आनंद बखाना नहीं जा सकता।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें