फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों से जीवनशैली और उनके रहन-सहन को जानने के लिए उनकी भाषा में ही संवाद करना चाहिए

Fri, 07 Oct 2022 07:28 PM IST
रत्नेश मिश्र अमर उजाला, काव्य डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
हिंदी हैं हम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 हिंदी हमारी मातृभाषा है। यह विचारों, भावनाओं और संवेदनाओं को व्यक्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है। इसी के जरिए हम अपनी बात को सहजता और सुगमता से दूसरों तक पहुंचा पाते हैं, इसलिए प्रमुख हिंदी समाचार पत्र होने के नाते अमर उजाला भाषा के गौरव को फिर से जगाना और बढ़ाना चाहता है और लोगों के जीवन में इसका सार वापस लाना चाहता है। इसी सोच के तहत 'हिंदी हैं हम' अभियान शुरू किया गया। 
विज्ञापन


इस कड़ी में अमर उजाला द्वारा अंतरराष्ट्रीय विद्वानों के साथ हिंदी भाषा के भविष्य और उसके प्रसार को लेकर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें हारवर्ड विश्वविद्यालय से जुड़े प्रोफेसर रिचर्ड डिलेसी अपने हिंदी प्रेम के सवाल पर कहा- पहली बार जब हिंदुस्तान का भ्रमण हुआ तब हिंदी नहीं आती थी, लोगों से उनकी भाषा में संप्रेषण नहीं हो पा रहा था जो मुझे ठीक नहीं लगा, फिर स्वदेश वापस लौटने पर मन में हिंदी के प्रति प्रेम जगा,  फिर एक साल के लिए छात्रवृत्ति के माध्यम से भारत आया और दिल्ली रहा,  उत्तराखंड के भीमताल में  भी रहा कुछ दिन। लोगों को जानने- समझने का अवसर मिला लेकिन ऑस्ट्रेलिया में जब पढ़ाने का मौका मिला तो ज्यादा सीखने का मौका मिला, अब तो और कुछ नहीं कर सकता, अब यही मेरा जीवन है। लोगों को हिंदी सीखने के प्रति प्रेरित करना मेरा लक्ष्य है। लोगों से उनकी भाषा में उनके जीवनशैली और उनके रहन-सहन को जानने के लिए उनकी भाषा में ही संवाद होना चाहिए। 

प्रिय हिंदी लेखक के सवाल पर रिचर्ड डिलेसी कहते हैं- 'एक नाम लेना बड़ा मुश्किल है फिर भी अगर नाम लेना  जरूरी हो तो प्रेमचंद का नाम तो लेना ही पड़ेगा, क्योंकि किसी ने कहा था कि जब तक उन्हें नहीं पढ़ोगे तब तक हिंदी में बात कैसे करोगे।  इसके अलावा यशपाल, राजेन्द्र यादव, मोहन राकेश, मैत्रेयी पुष्पा, अजय नावरिया और गीतांजलि श्री की किताबें पढ़ी। आधुनिक उपन्यासकार नीलोत्पल मृणाल की किताबें पढ़ी, काव्य क्षेत्र में हरिवंशराय बच्चन की कविताएं प्रिय हैं। पहले तो अमेरिका में उपन्यास और लघु कहानियां लिखते थे लेकिन अभी की स्थिति वैसी नहीं है, जरूरी यह है कि लोग लिखते रहें। प्रकाशित कराने की कोशिश करें।' 
विज्ञापन
Trending Videos

रिचर्ड का मानना है कि- भिन्न-भिन्न भाषाओं की फिल्मों के जरिए दर्शकों के विशेष वर्ग के सामाजिक-सांस्कृतिक मूल्यों का पता चलता है।  अलग-अलग फिल्मों में अलग -अलग बोलियां हैं, हिंदी के अलग-अलग रूप हैं। हमारे यहाँ जो छात्र आते हैं वे आधे से अधिक भारतीय मूल के बच्चे हैं, जो अपनी जड़ों से जुड़े रहना चाहते हैं, इसलिए हिंदी पढ़ते हैं।

रिचर्ड कहते हैं- यह सुनकर मुझे थोड़ा दुख होता है कि हिंदुस्तान में लोग हिंदी के प्रति निराशा प्रकट करते हैं लेकिन हिंदी के विकास के लिए जरूरी है कि अमीर लोग हिंदी में अधिक से अधिक निवेश करें। अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार इत्यादि की स्थापना से हिंदी के प्रति अंतर्राष्ट्रीय रुझान बढ़ेगा। संख्या में शक्ति है, हिंदी भाषियों को यह समझना चाहिए। उनका इशारा साफ था कि अधिक से अधिक लोगों द्वारा बोले जाने के नाते हिंदी को अपने पर गर्व करना चाहिए, अंग्रेजी भी आनी चाहिए। अपनी कुमायूं यात्रा का जिक्र करते हुए रिचर्ड बताते हैं- स्थानीय भाषा और बोलियों का भी विकास होना चाहिए, मैं कुमायूं गया था तो देखा लोग कुमायूंनी में लिख रहे हैं। 

हिंदी के विकास के लिए समारोह और ज्यादा से ज्यादा विचार गोष्ठियां होनी चाहिए और लोगों को भाग लेना चाहिए और अपना काम दिखाना चाहिए। भाषा के प्रति सेवाभाव होना चाहिए। 

रिचर्ड डिलेसी पिछले सोलह सालों से हारवर्ड विश्वविद्यालय में हिंदी-उर्दू के अध्ययन-अध्यापन का कार्य कर रहे हैं। मूलत: ऑस्ट्रेलिया के नागरिक हैं। यूएस के यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो में साउथ एशियन स्टडीज में, विशेष रूप से आधुनिक हिंदी उपन्यास विषय पर अपनी पीएचडी की थीसिस लिखी। इसके अलावा दिल्ली के केंद्रीय हिंदी संस्थान में भी रिचर्ड ने अध्ययन किया है।

असाइनमेंट मिला था, तो अमर उजाला से रिश्ता उतना ही पुराना है। भारत को लेकर एक रुचि हमेशा से रही है, स्कूल के दिनों से संस्कृत साहित्य का एक आकर्षण रहा और भारतीयता के प्रति  जिज्ञासा सी बनी रही। भाषा विज्ञान की पढ़ाई भी की। जर्मन सिखाने से यात्रा शुरू हुई। पढ़ाई के दौरान इंटर्नशिप का मौका मिला तो मैंने भारत को चुना और उसकी तैयारी के लिए थोड़ी हिंदी भी सीखी। हिंदी के पीछे एक विशाल दुनिया है, हिंदी कोई क्षेत्रीय भाषा नहीं है, उसके कई बड़े द्वार हैं जो दुनिया की तरफ खुलते हैं, उर्दू-संस्कृत जैसे जबानों की तरफ खुलते हैं। केंद्रीय हिंदी संस्थान में भी पढ़ाई की। मैथिली भी सीखा। विदेशी शिक्षा के रूप में हिंदी भाषा पढ़ाने की जिम्मेदारी मिली।  

हिंदी साहित्य की बात करें तो एक बहुत लोकप्रिय माध्यम है- हिंदी फिल्म। ज्यादातर छात्र जो मेरे पास आते हैं वे फिल्मों से प्रभावित होते हैं। फिल्मों का विकास भी हिंदी के विकास में सहायक है और आगे भी रहेगा। प्राचीन साहित्य यानि भक्तिकालीन साहित्य भी समाहित होना चाहिए। एल्मर ने सिनेमा जगत के मशहूर गीतकार इम्तियाज अली का जिक्र भी किया और कहा कि फिल्मी गीतों में भी बड़ी गहराई होती है, जिसमें उस भाषा के समाज का चित्र प्रतिबंबित होता है।  

एल्मर कहते हैं- प्रकृतिवादी साहित्य मुझे प्रभावित करता है जो समाज को नई दिशा देता है।
 
विज्ञापन

हिंदुस्तान में हिंदी की स्थिति पर एल्मर का मानना है- इसे पूरे समाज के संदर्भ में देखना चाहिए। हिंदी के प्रति यदि आकर्षण बढ़ाना है तो हिंदी समाज के आकर्षण को बढ़ाना होगा। उस समाज में लोग कितनी सुगमता से जीवन व्यतीत कर पाते हैं, ऐसे मानक भी भाषा के विकास में सहयोगी कारक की भूमिका निभाते हैं। 

भाषा चुनाव के मनोविज्ञान पर अल्मार कहते हैं यदि सबसे पहले अपनी भाषा से अनुराग हो तो दुनिया की किसी भी भाषा को सीखा जा सकता है। जैसे मैं अपनी भाषा में ही हिंदी सिखाता हूँ। तकनीक ने एक बड़ी भूमिका निभाई है भाषा के विकास में, तकनीक के चलते ही हम दुनिया के कोने-कोने से जुड़कर बात कर पा रहे हैं। समाज की उन्नति से ही भाषा का विकास भी होगा। भाषा और साहित्य के क्षेत्र में अधिक से अधिक शोध होना चाहिए, शिक्षण पद्धतियां और विकसित होनी चाहिए और सबसे महत्वपूर्ण यह कि- संवाद चलता रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें