अणुशक्ति सिंह की कृति ‘शर्मिष्ठा’ को अमर उजाला 'थाप' (किसी रचनाकार की पहली किताब):सम्मान से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।
पेशे से पत्रकार हैं और जानी-मानी साहित्यकार अणुशक्ति सिंह मूलतः बिहार के सहरसा जिले से वास्ता रखती हैं। ब्रॉडकास्ट मीडिया और कम्युनिकेशन से सम्बन्ध रखने वाली अणुशक्ति कुछ सालों तक बीबीसी मीडिया एवं सुलभ इंटरनेशनल में काम करने के पश्चात् नीदरलैंडस में स्थित आरएनडब्ल्यू मीडिया के भारतीय उपक्रम 'लव मैटर्स इंडिया' में भी कार्य कर चुकी हैं। विगत दिनों में इनकी रचनाएँ पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। हाल में अणु ने तीन युवा लेखकों की किताबों का सम्पादन किया है। वह कहानियों के साथ-साथ कविताएं भी लिखती हैं। अणु शक्ति सिंह की कविताएँ स्त्री जीवन की जटिलताओं का मार्मिक विस्तार हैं।
अमर उजाला थाप सम्मान से सम्मानित अणुशक्ति का उपन्यास ‘शर्मिष्ठा’ महाभारत काल के कुरुवंश पर आधारित है। अपनी इस किताब में लेखिका ने हस्तिनापुर की पहली महिला विद्रोहिणी के बारे में जानकारी लिखी है। शर्मिष्ठा महाभारतकालीन महिलाओं की स्थिति पर आधारित किताब है। किताब की नायिका शर्मिष्ठा हैं। शर्मिष्ठा राजमाता थीं। वे हस्तिनापुर के महाराज पुरु की मां थीं। उनके स्वाभिमान, विद्रोह और संघर्षों पर लिखी गई यह किताब हिंदी साहित्य में अलग स्थान रखती है। उनकी किताब शर्मिष्ठा को कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
अणु शक्ति सिंह इन दिनों एक ख़बरिया वेबसाइट की सम्पादकीय विभाग में कार्यरत हैं।