मोबाइल चोरी के बारे में पूछने पर हुआ था विवाद
इसके बाद चौकी प्रभारी व परिजन आकाश का शव लेकर मेजा थाने पहुंचे। मृतक के बड़े भाई पवन कुमार निषाद ने रामधनी उसके पिता शिवचरण निषाद के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी। परिजनों का आरोप है कि कुछ दिन पहले रामधनी ने आकाश को मोबाइल चोरी कर लिया था। इसकी शिकायत आकाश ने पुलिस से की थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी रामधनी से पूछताछ की थी।
परिजनों के मुताबिक रामधनी इसी बात से आकाश से रंजिश रखता था और उसने करीब 15 दिन जान से मारने की धमकी दी थी। सोमवार की सुबह आकाश को रामधनी और उसका पिता शिवचरण घर से बुलाकर गांव के बाहर कलुआदह चैकडेम ले गए। यहां पर आकाश की लात घूंसों से पिटाई की। जब आकाश मरणासन्न हालत में पहुंच गया तो आरोपियों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव फेंककर दोनों फरार हो गए।
एक आरोपी गिरफ्तार, उसका बेटा फरार
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। बाद में आरोपी रामधनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका पिता फरार है। इधर, पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने प्रेम प्रसंग में आकाश की हत्या की है। आरोपियों को शक था कि आकाश का परिवार की एक महिला से प्रेम प्रसंग है।
चौकी प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी रामधनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में जिनका नाम भी सामने आएगा उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं आकाश की मौत से उसकी पत्नी अर्चना, पुत्र अभिषेक, माता सुशीला देवी, बहन आंचल व विद्या, भाभी लालती देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि आकाश काफी मिलनसार स्वभाव का था।