फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के 4.79 लाख कार्यकर्ताओं ने दिन रात की देश भर के लोगों की सेवा : नड्डा

Sun, 05 Jul 2020 05:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
विज्ञापन
जेपी नड्डा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में देश के कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन कार्यक्रम के माध्यम से संवाद किया। इसमें बिलासपुर भाजपा के नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से मार्गदर्शन मिला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बताया कि 13.17 लाख से अधिक बूथ हस्ताक्षर अभियान में शामिल हुए। 4.79 लाख से अधिक कार्यकर्ता बीमार और वृद्धों की सेवा में लगे।

विज्ञापन


8.23 लाख से अधिक कार्यकर्ता जमीन स्तर पर सेवा में जुटे रहे। पीएम केयर फंड में 57.94 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया। 5.66 करोड़ से अधिक मास्क वितरित किए। 5.4 करोड़ से अधिक राशन किट वितरित की। 22.18 करोड़ से अधिक खाद्य पैकेट वितरित किए। इसमें 13796 घटनात्मक मंडल, 907 संगठनात्मक जिले शामिल हुए। नड्डा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत से प्रदेश के कार्यकर्ताओं से संवाद किया और कोरोना महामारी के समय में किए कार्य की सराहना की।

पीएम ने कहा कि लॉकडाउन  के समय  में भाजपा कार्यकर्ता ने समाज के हर वर्ग की सेवा की और राष्ट्र सेवा में सदैव समर्पित रहे। सेवा ही संगठन कार्यक्रम में सदर के विधायक  सुभाष ठाकुर, भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र संख्यान, जिला महामंत्री आशीष ढिल्लों, पार्षद नरेंद्र पंडित, चमन गुप्ता, कमल गौतम, व्यपार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिपाल, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा भुवनेश्वरी लुम्बा, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विनोद ठाकुर, संतोष भारद्वाज, हर्ष मेहता, प्रीत ठाकुर, सुनील राणा, सन्नी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें